डीएम ने आज किया कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन

जिलाधिकारी राजीव रौशन ने आज जनता के दरबार में 36 से अधिक मामलों की सुनवाई किया और दर्जनों से अधिक मामलों का निवारण भी ।
जिलाधिकारी दरभंगा अपने कार्यालय कक्ष में जनता के दरबार में परिवादियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और शीघ्र निवारण करने का निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए।
उन्होंने शिकायतों को त्वरित निवारण के लिए अधिकारियों को दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश।
उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को कहा कि शिकायतों को निवारण में सर्वोच्च प्राथमिकता देना सुनिश्चित करें ।
उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी प्रत्येक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में 1:00 बजे अपराह्न से आए हुए परिवादियों की शिकायतों को बड़े धैर्य के साथ सुनते हैं और उसके निवारण करने का हर संभव प्रयास करते हैं।
आज 36 से अधिक परिवादी अपने आवेदन के साथ उपस्थित हुए जिसमें से कई आवेदनों को ऑन स्पॉट निष्पादन किया*।.
जनता दरबार में जिलाधिकारी दरभंगा राजीव रौशन ने अपने कार्यालय कक्ष में जिला से आए परिवादियों से उनकी समस्यायों को सुना और 13 मामलों का औन स्पोट किया-समाधान एवं शेष, 23
आवेदन को संबधित पदाधिकारीयों को त्वरित निष्पादन करने का निर्देश भी दिया।
जनता दरबार में समाज कल्याण विभाग,पंचायती राज विभाग, राजस्व विभाग भूमि विवाद अतिक्रमण आदि के मामलों का निष्पादन किया। मामलों को शीघ्र निवारण के लिए अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से निर्देश दिए।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त चित्रगुप्त कुमार,अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था राकेश रंजन, उप निदेशक जन संपर्क सत्येंद्र प्रसाद, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग सुश्री नेहा कुमारी संजय कुमार सहायक निदेशक ,पूजा कुमारी आईटी सहायक एवं अन्य संबंधित विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal