Breaking News

बिहार विधान  परिषद की सदस्या शशि यादव दो दिवसीय यात्रा पर दरभंगा पहुंची। 

 

बिहार विधान  परिषद की सदस्या शशि यादव दो दिवसीय यात्रा पर दरभंगा पहुंची।

 

आज बिरौल में आयोजित सभा में लेगी भाग, कल कस्तूरबा बालिका विद्यालय में बालिका की हुई मौत के खिलाफ श्रद्धांजलि सभा में लेगी भाग।

दरभंगा भाकपा(माले) पोलित ब्यूरो सदस्य सह बिहार विधान की सदस्या  शशि यादव आज दो दिवसीय यात्रा पर दरभंगा पहुंची। जहा वो आज बिरौल में माइक्रो फाइनेंस कंपनी के द्वार महिलाओं के साथ किए जा रहे अत्याचार के खिलाफ आयोजित सम्मेलन में भाग ले रही है। वही वो कल स्कीम वर्कर, आशा कार्यकर्ता, आगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित अन्य संगठनों के नेताओ के साथ जनसंवाद करेगी तथा बहेड़ी कस्तूरबा बालिका विद्यालय में हुई बालिका का हत्या या आत्महत्या के खिलाफ बालिका के पैतृक गांव श्रीदिलपुर पिपरा में आयोजित श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा में भाग लेंगी। जिसके बाद जनसंवाद में आए समस्याओं को जिला पदाधिकारी को अवगत कराते हुए समस्या को समाधान को लेकर वार्ता करेगी। तथा दरभंगा जिला में परिषद फंड से हो रहे विकास कार्य की समीक्षा करेगी।

 

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …