गोपालगंज।
विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां बागेश्वरी हुआ भव्य पूजन समारोह।

विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां बागेश्वरी का बसंत पंचमी (सरस्वती पूजा) के पावन अवसर पर पूरे धूमधाम से हर्ष उल्लास के साथ पूजन किया जा रहा है.जिले के विभिन्न प्रखंडों के सैकड़ों गांव में जगह-जगह मां हंस वाहिनी का पूजा पंडाल तैयार करके विद्या दात्री मां वीणा वादिनी का मूर्ति स्थापित कर लोगों ने श्रद्धापूर्वक पूजन किया. इस पूजन के उपलक्ष में पिछले कई दिनों से लगातार तैयारियां चल रही थी. धार्मिक तथा पौराणिक विचारों के अनुसार आज ही के दिन बसंत का आगमन होता है जिस के उपलक्ष में बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती का पूजन किया जाता है. मां सरस्वती विद्या दात्री हैं ज्ञान के क्षेत्र में देखें तो यह पूजा ऐसे समय में पड़ता है जब शिक्षा विभाग की ओर से आगामी 1 सप्ताह या 2 सप्ताह के बाद विभिन्न कक्षाओं का परीक्षा का आयोजन होना होता है। जिसके मद्देनजर विद्यार्थियों की काफी अधिक रुचि पूजन में देखी जाती है। खासकर नव युवा वर्ग इसमें विशेष रूप से सम्मिलित रहते हैं। पूजन के दौरान सुबह से ही जगह-जगह पंडालों में मूर्ति स्थापित करके पंडितो द्वारा वैदिक मंत्रो चार के बीच मां सरस्वती का पट खोला गया एवं जयकारे के साथ श्रद्धा पूर्वक पूजन किया गया। जिले के भोरे, कटेया, कुचायकोट ,हथुआ,उचका गांव विजयी पुर, फुलवरिया ,माझा गढ़ बरौली बैकुंठपुर सहित विभिन्न प्रखंडों के गांव में श्रद्धा और भक्ति के साथ लोग माता का पूजन करते नजर आए।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal