दरभंगा प्रधान डाकघर के डाकपाल नागेश्वर महतो के द्वारा स्वच्छता अभियान का शपथ लिया गया।

सभी कर्मचारियों ने यह वचन लिया कि स्वच्छता के तहत ना हम गंदगी करेंगे ना दूसरे को गंदगी करने देंगे 100 दिन के कार्यों में गांधी जी के जन्मदिन के उपलक्ष में स्वच्छता अभियान चलाया गया। गंदगी को दूर करके भारत माता की सेवा करेंगे हर वर्ष 100 घंटे यानी हर सप्ताह 2 घंटे संधान करके स्वच्छता के इस संकल्प को चरितार्थ करूंगा। मैं आज जो शपथ ले रहा हूं वह अन्य 100 व्यक्तियों से भी करवाऊंगी वह भी मेरी तरह स्वच्छता के लिए 100 घंटे दे इसके लिए प्रयास करूंगा। स्वच्छता शपथ में डाकपाल श्री नागेश्वर महतो लेखापाल सोहैल अख्तर डिप्टी पोस्टमास्टर मृगेश लाल,खजांची शशि रंजन सिंह जनसंपर्क निरीक्षक दिलीप कुमार पासवान डाक सहायक पवन कुमार, दीपू कुमार,रिया कुमारी,यामिनी शेखर, लालदेव प्रसाद अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ की राज किशोर सहनी ने शपथ ली ।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal