Breaking News

सीतामढ़ी में विशेष किशोर पुलिस इकाई की बड़ी कार्रवाई, 6 बाल मजदूरों को कराया मुक्त।  { Ajit कुमार सिंह की रिपोर्ट }

सीतामढ़ी में विशेष किशोर पुलिस इकाई की बड़ी कार्रवाई, 6 बाल मजदूरों को कराया मुक्त।

सीतामढ़ी : बाल श्रम एवं बाल दुर्व्यापार पर रोक लगाने के लिए निरंतर सीतामढ़ी पुलिस की विशेष किशोर पुलिस इकाई के द्वारा बचपन बचाओ आंदोलन के सहयोग से अनूठी पहल वरीय पुलिस उपाधीक्षक सह नोडल विशेष किशोर पुलिस इकाई मो नजीब अनवर के निर्देशन में की जा रही है, डीएसपी मो . नजीब अनवर के निर्देशन में विशेष किशोर पुलिस इकाई, सीतामढ़ी एवं बचपन बचाओ आंदोलन की संयुक्त टीम ने जिला के भूतही थाना क्षेत्र में बाल श्रम के खिलाफ शनिवार की संध्या को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है जिसमें 6 बाल श्रमिकों को रेस्क्यू कर बालश्रम से मुक्त करवाया गया. बचपन बचाओ आंदोलन की टीम को सूचना मिली थी कि भूतही थाना क्षेत्र के अलग अलग होटल,मोटर गैरेज, वेल्डिंग शॉप में बच्चों से बाल श्रम करवाया जा रहा है. सूचना पर त्वरित संज्ञान लेते हुए डीएसपी मो नजीब अनवर के निर्देशन में टीम में शामिल भूतही थाना के बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी राजशेखर दीपू , बचपन बचाओ आंदोलन के केन्द्रीय प्रतिनिधि राकेश कुमार, मुकुंद कुमार चौधरी, शिव शंकर ठाकुर एवं थाना के पुलिस बल ने बच्चों को सफलतापूर्वक मुक्त करवाया । थानाध्यक्ष प्रभाकर कुमार के द्वारा बच्चों से बाल श्रम करवाने वाले नियोजक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर नियमानुसार कानूनी कारवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में जब टीम के द्वारा जांच की गई तो पता चला कि बच्चों से एक दिन में अधिक समय तक न्यूनतम मजदूरी से भी कम दैनिक मजदूरी पर कार्य करवाया जा रहा था इसमें कुछ बच्चों को मजदूरी के बदले सिर्फ दो वक्त का खाना नियोजक से मिलता था । कार्रवाई के बाद इन बच्चों को सुरक्षित बाल कल्याण समिति के आदेश से बाल गृह में आवासित करवाया गया है मुक्त करवाए गए बच्चों को शिक्षा से जोड़कर उनका पुनर्वास करवाया जायेगा ।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …