Breaking News

स्वच्छ भारत जागरूकता अभियान कार्यक्रम के तहत चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन।  रिपोर्ट- निरंजन जायसवाल

स्वच्छ भारत जागरूकता अभियान कार्यक्रम के तहत चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन।

 

 

समस्तीपुर/हसनपुर : मारवाड़ी युवा मंच हसनपुर रोड शाखा द्वारा 22 सितंबर 2024, रविवार को स्थानीय निखिल डांस एकेडमी में स्वच्छ भारत जागरूकता अभियान कार्यक्रम के तहत चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में एकेडमी के 30 से ज्यादा बच्चों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को 4 केटेगरी में बांटा गया था। सभी प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक चित्र बनाये। प्रथम एवं दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मंच की ओर से मैडल एवं प्रशस्ति पत्र एवमं अन्य सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। चित्रांकन प्रतियोगिता के बाद अंतराष्ट्रीय बेटी दिवस के अवसर पर सभी बच्चीयों से केक कटिंग करवाया गया एवं एक दूसरे को खिलाया गया। मौके पर मंच के अध्यक्ष विकाश बर्बरिया, सचिव पुनीत बर्बरिया, कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, शाखा संयोजक शुभम चाँद, एकेडमी के डायरेक्टर सह मंच सदस्य निखिल गोयल, सहित अन्य कई मंच सदस्य उपस्थित रहे।

Check Also

• 06 मई को जिले में 24 हजार से अधिक एल.पी.जी गैस सिलेंडर वितरण का लक्ष्य  • वरीय अधिकारी द्वारा 04 गैस एजेंसियों एवं 18 अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का किया गया औचक निरीक्षण 

🔊 Listen to this   • 06 मई को जिले में 24 हजार से अधिक …