Breaking News

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने बिहार में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की सरकार से किया मांग 

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने बिहार में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की सरकार से किया मांग

 

घनश्यामपुर : बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन प्रखंड इकाई घनश्यामपुर,अलीनगर और किरतपुर प्रखण्ड की संयुक्त बैठक बाल कल्याण पब्लिक स्कूल , पाली घनश्यामपुर के प्रांगण में वरिष्ठ पत्रकार गणेश कुमार झा की अध्यक्षता में आयोजित हुई .उक्त बैठक में यूनियन की सदस्यता नवीकरण के संबंध में यूनियन जिला द्वारा स्मारिका के प्रकाशन के साथ प्रखण्ड स्तर पर पत्रकारों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा किया गया. बैठक में प्रस्ताव पारित कर बिहार में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग सरकार से किया गया.साथ ही बैठक में पत्रकार पेंशन योजना और बीमा योजना पर भी चर्चा किया गया.वही पत्रकार विजय श्रीवास्तव की निधन पर पत्रकारगण ने उनकी आत्मा की शांति हेतु 2 मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित किया. मौके पर यूनियन के महासचिव शशि मोहन भारद्वाज ने कहा देश के अंदर सबसे खराब स्थिति पत्रकारों की बिहार में है. उन्होंने कहा कि जिला व प्रखण्ड स्तर पर पत्रकारों की आर्थिक स्थिति में बदलाव के लिए सरकार को हस्तक्षेप करने की आवश्यकता है. आरम्भ में एम0ए0 सारिम ने सभी का स्वागत किया जब कि धन्यवाद रूपेश कुमार मिश्रा ने किया वही इस मौके पर दीपक कुमार झा,मनोज कुमार ,आर्या शंकर, संतोष कुमार सिंह, मनोज कुमार झा,अलिक अहमद ,जिलानी अंसारी, देवचंद कुमार आदि ने भी अपना अपना विचार रखा।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …