Breaking News

समस्तीपुर :- जितिया पर्व के उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं ने हनुमान मंदिर मोहिउद्दीनपुर में किया  महाआरती का आयोजन  रिपोर्ट- निरंजन जायसवाल

जितिया पर्व के उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं ने हनुमान मंदिर मोहिउद्दीनपुर में किया  महाआरती का आयोजन

 

 

समस्तीपुर। हसनपुर प्रखंड अन्तर्गत नयानगर पंचायत के मोहिउद्दीनपुर गांव में श्रद्धालुओं के द्वारा जितिया महापर्व के अवसर पर मंगलवार को हनुमान मन्दिर में पहली बार महाआरती का आयोजन किया गया, आयोजन के दौरान नयानगर पंचायत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी बाबू राम कल्याण जी के पौत्र इन्जीनियर राकेश सिंह के द्वारा श्रद्धालुओं के बीच हनुमान चालीसा पाठ बुकलेट का वितरण किया गया। मौके पर महाआरती समारोह में कैलाश दास, श्याम सुन्दर पासवान, मनोज गुप्ता, बिट्टू कुमार, रंधीर कुमार, राहुल गुप्ता, जितेंद्र कुमार, लाल बाबू गुप्ता, लक्ष्मण पासवान, राज कुमार महतो, विनोद पासवान, सतीश कुमार, चुनचुन पासवान, छोटे भाई, संध्या देवी, जयमाला देवी, राज कुमारी देवी, आशा देवी, संजीता देवी सहित सैकड़ो श्रद्धालुओं ने भाग लेकर वातावरण को भक्तिमय महोल बना दिया।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …