*सीपीआई ने विकराल मौसम के कारण जिला मुख्यालय के आंदोलन को स्थगित कर 26 अक्टूबर को करने का लिया निर्णय*
सीपीआई ने मांगों से संबंधित स्मार पत्र जिला अधिकारी को सौपा

दरभंगा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी दरभंगा जिला परिषद के आवाहन पर जिला अधिकारी के समक्ष व्याप्त जन समस्याओं को लेकर घोषित प्रदर्शन को मौसम के विकराल रूप को देखते हुए स्थगित कर दिया गया। वहीं 26 अक्टूबर को पुनः आम जनों को गोल बंद कर विभिन्न ज्वलंत मांगो को लेकर आंदोलन का निर्णय लिया गया। आज पार्टी के जिला सचिव नारायण जी झा के नेतृत्व में जन समस्याओं से जुड़ी स्मार पत्र जिला अधिकारी को सोपा गया। जिसमें बाढ़-सुखार का स्थायी निदान कोसी के उद्गम स्थल बड़ाह क्षेत्र कमल के शीशापानी तथा बागमती के नूनथर में बहुउद्देशीय डैम बनाकर किया जाए, सुखार से नष्ट फसल का मुआवजा किसानों को दिया जाए, सभी प्रकार का कृषि ऋण माफ किया जाए तथा 90% अनुदानित दर पर बोरिंग एवं बिजली चालित मोटर मुहैया किया जाए एवं सभी राजकीय नलकूपों को चालू किया जाए, सभी किसानों को कृषि कार्य हेतु मुफ्त बिजली आपूर्ति किया जाए, गरीबों का बिजली कनेक्शन काटने पर रोक लगाया जाए, प्रीपेड मीटर लगाने पर रोक लगाया जाए, शहर से गांव तक पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कर पेयजल संकट दूर किया जाए, सभी भूमि धारकों का खतियान परिमार्जन से लंबित आवेदन दाखिल खारिज से लंबित आवेदन का निष्पादन करवाकार गांव में ही शिविर लगाकर सर्वे कार्य कराया जाए, सभी बास बिहीन परिवार को बास भूमि का आवेदन बासित पर्चा के आवेदन एवं बटाईदारी के लंबित आवेदन का निष्पादन अभिलंब किया जाए तथा सर्वे में हक दिलाया जाए, डीएमसीएच में स्थापित सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल में संसाधन एवं चिकित्सक की व्यवस्था किया जाए एवं प्रस्तावित स्थल पर एम्स निर्माण कार्य अभिलंब शुरू किया जाए, सभी वंचित सुरक्षा पेंशन धारी के पेंशन भुगतान सुनिश्चित किया जाए, पेंशन की राशि 5000 रुपया किया जाए, सभी राशन कार्ड के लंबित आवेदन का निष्पादन अभिलंब किया जाए, प्रति व्यक्ति राशन 15 किलो प्रतिमाह दिया जाए, सभी बास बिहीन परिवार को प्रधानमंत्री आवास मुहैया कराया जाए प्रधानमंत्री आवास की राशि 2 लाख रुपया किया जाए, जातीय जनगणना में चिन्हित परिवारों को ₹200000 रोजगार हेतु मुहैया कराया जाए, आरडब्ल्यूडी के सभी क्षतिग्रस्त सड़क का अविलम्ब जीर्णोद्धार मानक के अनुरूप संपादित किया जाए, घोघराहा से शोभन बाईपास तक खिरोही नदी के पश्चिमी तटबंध को सड़क में तब्दील कर निर्माण कार्य करवाया जाए, जाले के कमतौल से बेलवाड़ा तक के सड़क में बने पुल के दोनों तरफ पहुंच पथ निर्माण करवा कर यातायात बहाल किया जाए, सभी सरकारी शिक्षण संस्थानों को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए, बहादुरपुर प्रखंड प्रमुख द्वारा किए गए अनियमितता की जांच करा कर पद मुक्त किया जाए एवं भेदभाव की नीति पर रोक लगाया जाए आदि से मांग से संबंधित है स्मार पत्र सौपा गया।
मौके पर पार्टी के राज्य परिषद सदस्य सुधीर कुमार, जिला परिषद सदस्य शैलेंद्र मोहन ठाकुर, जिला कार्यकारिणी सदस्य विश्वनाथ मिश्र, मणिकांत झा, अहमद अली तमन्ने, चंद्र किशोर झा, वकील शाह शाखा मंत्री, सुखदेव महतो, हीरा पासवान, जाले अंचल मंत्री चन्द्र किशोर झा आदि उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal