Breaking News

• श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बिरौल-गौड़ाबौराम प्रखंड की बैठक आयोजित   • ब्लाक और तहसील स्तर के पत्रकारों के हित मे पेंशन योजना के नियम को लचर करें सरकार – श्रमजीवी पत्रकार यूनियन

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बिरौल-गौड़ाबौराम प्रखंड की बैठक आयोजित

 

ब्लाक और तहसील स्तर के पत्रकारों के हित मे पेंशन योजना के नियम को लचर करें सरकार – श्रमजीवी पत्रकार यूनियन

बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक रविवार को श्री कृषणा आईडियल पब्लिक स्कूल बिरौल के सभागार में बिरौल-गौड़ाबौराम प्रखंड की संयुक्त बैठक पत्रकार इन्द्र मोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान पत्रकार उत्तम सेन गुप्ता ने जिला एवं बिरौल व गौड़ाबौराम प्रखंड से आये सभी साथियों का स्वागत किया जबकि कार्यक्रम के अंत में पत्रकार केशव चौधरी ने कार्यक्रम में आने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। यूनियन के सदस्यता की नवीनीकरण,यूनियन के सदस्य का विस्तार करने, स्थानीय स्तर पर पत्रकार की समस्या,बिरौल के प्रेस क्लब को पुनर्जीवित करने तथा उसे अतिक्रमण से मुक्त कराने,संगठन की एकजुटता और मजबूती,स्मारिका प्रकाशन सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा किया गया। उपस्थित साथियों को संबोधित करते हुए यूनियन के दरभंगा जिला महासचिव शशि मोहन भारद्वाज ने श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के उद्देश्य पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि राज्य सरकार की ओर से पत्रकारों को पांच लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा तथा 60 वर्ष से अधिक उम्र के पत्रकार को पेंशन योजना का लाभ दिया जाता है।जिसके बारे विस्तार से जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों के तर्ज पर बिहार में भी सरकार पत्रकारों को 5 हजार किलोमीटर तक सरकारी एसी बसों में यात्रा छूट दे और पत्रकार पेंशन योजना की राशि को बढ़ाते हुए इस के नियम – परिनियम को ब्लाक और तहसील स्तर के पत्रकार के हित में लचर करें जिससे अधिक पत्रकारों को इस का लाभ मिल सके। वहीं यूनियन के जिला कार्यकारणी सदस्य शशि भूषण चौधरी ने संघ के मजबूती के लिए सभी पत्रकारों को एकजुट रहने का अपील किया। साथ ही समय-समय पर प्रखंड स्तरीय बैठक कर सभी संवाददाता साथी अपनी समस्या को सांझा करें और हुए उसका समाधान करने में एक दूसरे को सहयोग करने की बात कही। मौके पर वरिष्ठ पत्रकार ललन चौधरी, शंकर सहनी,संजीत चौपाल,चंदन झा सहित कई संवाददाता के अलावा संस्था के निदेशक ब्रजेश चौधरी मौजूद थे। कार्यक्रम शुरू होने से पूर्व श्री कृषणा आईडियल पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य संतोष कुमार श्रीवास्तव ने संघ के जिला महासचिव शशि मोहन भारद्वाज एवं कार्यकारिणी सदस्य शशि भुषण चौधरी को पाग और चादर से सम्मानित किया। अंत में उपस्थित सभी लोग स्व.विजय कुमार के प्रति दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Check Also

डीएम ने मिथिला संस्कृत स्नातकोत्तर अध्ययन एवं शोध संस्थान में चल रहे निर्माण कार्यों का लिया जायजा

🔊 Listen to this   डीएम ने मिथिला संस्कृत स्नातकोत्तर अध्ययन एवं शोध संस्थान में …