Breaking News

• DM व SSP ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्वयं भ्रमण कर स्थिति का ले रहे हैं जायजा  • बाढ़ को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में 

 

डीएम व एसएसपी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्वयं भ्रमण कर स्थिति का ले रहे हैं जायजा

 बाढ़ को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में

 

वरीय अधिकारी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर स्थिति का कर रहे हैं आकलन

 

दरभंगा  जिलाधिकारी  राजीव रौशन द्वारा बताया गया कि दरभंगा जिला के किरतपुर एवं गौड़ाबौराम प्रखण्ड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्वयं भ्रमण कर स्थिति का ले रहे हैं जायजा।

उन्होंने कहा की आवश्यकतानुसार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पॉलिथीन शिट्स वितरण करवाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया है।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सामुदायिक रसोई,मेडिकल टीम, पशु चिकित्सक के द्वारा कैंप किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सभी प्रकार की व्यवस्था पूर्ण कर ली गई है। जिला प्रशासन पूरी तरह अर्लट है।

जिला में बाढ़ प्रभावित नागरिकों के भोजन सामग्री एवं अन्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन दरभंगा कृत संकल्पित है।

इनडोर स्टेडियम लहेरियासराय में अधिकारियों और कर्मियों की उपस्थिति में राहत सामग्री वितरण करने के लिए सुखा राशन बड़े पैमाने पर पैकिंग किया जा रहा है और बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच वितरण भी किया जा रहा है।

जिलाधिकारी  राजीव रौशन सुखा राशन पैकिंग का वितरण पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

साथ ही बेहतर ढंग से बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच भोजन सामग्री एवं अन्य सुविधाएं को उपलब्ध कराने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया।

सभी बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच भोजन आदि का वितरण लगातार किया जा रहा है। जिला प्रशासन दरभंगा का मुख्य उद्देश्य है कि बाढ़ प्रभावित कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे।

 

Check Also

दरभंगा   जिलाधिकारी  कौशल कुमार की अध्यक्षता में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण संगठन विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक हुई।

🔊 Listen to this • लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण संगठन विभाग के कार्यों की समीक्षा…   …