गाँधी जी एवं शास्त्री जी को दी गई श्रद्धांजलि
डीएम ने दिलाई सपनों के भारत की शपथ

दरभंगा राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री के तैलचित्र पर जिलाधिकारी दरभंगा राजीव रौशन, वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी, नगर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार चौधरी,अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी नीरज कुमार दास, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बालेश्वर प्रसाद,उप निदेशक जन संपर्क सत्येंद्र प्रसाद,वरीय कोषागार पदाधिकारी शंभू कुमार आर्य,वरीय उप समाहर्ता वृष भानु चंद्र, वरीय उप समाहर्ता अमृता कुमारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग सुश्री नेहा कुमारी आदि पदाधिकारी एवं कर्मी ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने गांधी जी के सपनों के भारत की शपथ दिलाते हुए कहां की मैं ऐसे भारत के लिए कोशिश करूँगा, जिसमें गरीब लोग भी यह महसूस करेंगे की वह उनका देश है, जिसके निर्माण में उनकी आवाज का महत्व है। मैं ऐसे भारत के लिए कोशिश करूँगा, जिसमें उच्च और निम्न वर्गों का भेद नहीं होगा और जिसमें विविध संप्रदायों में पूरा मेल-जोल होगा। ऐसे भारत में अस्पृश्यता या शराब और दूसरी नशीली चीजों के अभिशाप के लिए कोई स्थान नहीं हो सकता है। उसमें स्त्रियों को वही अधिकार होंगे जो पुरुषों को होंगे। शेष सारी दुनिया के साथ हमारा संबंध शांति का होगा। यह है मेरे सपनों का भारत।
जिलाधिकारी ने संवाददाता को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी का शपथ सभागार में पढ़ा है,यह केवल शपथ नहीं है, भारत वर्ष के प्रत्येक नागरिक का जीवन मूल मंत्र भी है। इन आदर्शों पर चलकर हम अपने देश को संसार में अग्रणी, सर्वोत्तम बना सकते हैं।
इस शपथ में भारत वर्ष की आत्मा बसती है, सब लोगों से अनुरोध करते हैं कि इसका अनुसरण करें एवं जीवन में अपनाए।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal