बाढ़ पीड़ितों के मदद हेतु इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी आई आगे।

कपड़ा,भोजन सामग्री, दवा,त्रिपाल और मच्छरदानी का किया जायेगा वितरण। जिलाधिकारी राजीव रौशन ने झंडी दिखाकर सामग्री से लदा ट्रक किया रवाना। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सेंट्रल मैनेजिंग कमिटी के सदस्य डॉ.अशोक सिंह एवं राज्यपाल के प्रतिनिधि रोहित ठाकुर के नेतृत्व में किरतपुर प्रखंड के तरवारा गाँव में लगभग 250 बाढ़ पीड़ितों के लिए इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी,दरभंगा शाखा के सौजन्य से वितरण कार्य किया जायेगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी सह इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष राजीव रौशन ने रेड क्रॉस के इस पहल की सराहना की। साथ ही जिला प्रशासन के द्वारा किए जा रहे बाढ़ पीड़ितों के मदद में इससे और उत्साह बढ़ेगा। रवाना होने वाली टीम इंडियन क्रॉस सोसाइटी के राज्य प्रतिनिधि डॉ. आर. बी.खेतान,सचिव मनमोहन सरावगी,संयुक्त सचिव आलोक सिंह, कोषाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार, सदस्य आत्मप्रकाश सर्रा,हीरा कुमार झा, कुमार आदर्श,फहद आब्दि,प्रकाश रंजन सिंह,लता खेतान,मनीष कुमार सिंह,रवींद्र कुमार यादव, नारायण चौधरी,सितारे खान,राहुल कुमार, उज्ज्वल कुमार आदि टीम में शामिल थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal