बाढ़ पीड़ितों के सहायता के लिए एमएसयू मिथिलावादी पार्टी का राहत अभियान छठे दिन भी जारी
सामुदायिक किचेन से अब तक 50 हजार लोगो को कराया जा चूका हैं भोजन

एक तरफ देश में दुर्गा पूजा का त्यौहार धूम-धाम से मनाया जा रहा हैं वहीं दूसरी तरफ मिथिला क्षेत्र के लाखो आबादी बाढ़ से त्रस्त हैं दरभंगा जिला के किरतपुर प्रखंड के 8 पंचायत के 32 गांव के लगभग 2.5 लाख लोग इससे बुरी तरह प्रभावित हैं पिछले 6 दिनों से राहत शिविर कैंप लगाकर सहायता का काम कर रहे मिथिला स्टूडेंट यूनियन व मिथिलावादी पार्टी के सदस्य इस त्यौहार के धूम-धाम से अलग हटकर बाढ़ पीड़ितों के साथ मिलकर इस त्रासदी का सामना करने का काम कर रहे हैं और उन्हें सहायता पंहुचाने के लिए दिन रात कैंप लगाकर वहाँ काम कर रहे हैं एमएसयू के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन कुमार के नेतृत्व में चलाये जा रहे इस अभियान में अब तक 50 से 60 हजार लोगो को सहायता प्रदान करने का काम किया गया हैं इस अभियान में शामिल संगठन के अविनाश भारद्वाज,आदित्य मंडल,अंकित आज़ाद,सुमित मांउबेहटिया,अनिश चौधरी,जुगनू मंडल,विजय श्री टुन्ना,रोहित मिश्रा,झमेली राम,गौतम झा,दिलीप कुमार,राधेश्याम ने कहा की पिछले 6 दिनों से बाँध पर आसरा लिए हजारों लोगो को सामुदायिक किचेन के माध्यम से तीनो समय का भोजन का व्यस्था किया जा रहा हैं बच्चों के लिए दूध मवैसी के लिए पशु आहार मेडिकल सुविधा समेत प्रशासनिक स्तर से मिलने वाली सुविधा को यहां पर मुहैया कराया जा रहा हैं जहाँ के लोग दूसरे जगह फंसे हुए हैं वहाँ नांव के सहारे सूखा भोजन पंहुचाया जा रहा हैं।कहा सरकार के स्तर से किसी तरह का सुविधा यहां पर उपलब्ध नहीं हैं।जिस कारण हमें यह काम करना पर रहा हैं।हमारा एक ही संकल्प हैं की कोई भी व्यक्ति इस बाढ़ के संकट से भूखा ना सोये!एक पन्नी के सहारे जन-जीवन गुज़ारने वाले हजारों विस्थापित लोगो को अगर भोजन मिल जाये तों शायद इस समस्या से बहुत हद तक लड़ा जा सकता हैं।जो हम करने का प्रयास कर रहे हैं कहा मगध की सरकार मिथिला के बाढ़ को अवसर के रूप में देखते हैं लाखो की छती होने पर उन्हें 7 हजार रुपया हर्जाना दें दिया जाता हैं जबकि इस क्षेत्र को बाढ़ से स्थायी निदान की जरुरत हैं जिसपर आजादी के इस आठवें दसक में भी किसी तरह का पहल होता हुआ नहीं दिख रहा हैं।हम इसकी ही तों लड़ाई लड़ते हैं की मिथिला को बाढ़ सुखार से आजादी मिले।मिथिला के इस विपदा में एमएसयू समाज के अंतिम पक्ति में बैठे हुए लोगो के साथ खड़ा हैं और उन्हें बताने का काम कर रहा हैं की मिथिला का विकाश केवल मिथिला का पार्टी एमएसयू कर सकता हैं जिसका संकल्प केवल व केवल मिथिला का विकाश हैं आने वाले समय में इन्ही लोगो के साथ मिथिला के हक़ के लिए हम संघर्ष करने का भी काम करेंगे और इस क्षेत्र को बाढ़ से पूरी तरह से मुक्त करने का काम करेंगे जिसके लिए इस बाढ़ जैसे विपदा में हम लोगो के साथ खड़े हैं–
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal