सीपीआई (एम) लोकल कमेटी की बैठक में लिया गया निर्णय

समस्तीपुर। विभूतिपुर में सीपीआई (एम) लोकल कमेटी विभूतिपुर उत्तर की बैठक वासोटोल के एक निजी शिक्षण संस्थान में कॉमरेड राधेश्याम पासवान की अध्यक्षता तथा पार्टी राज्य कमेटी सदस्य और माकपा विधायक कॉमरेड अजय कुमार एवं जिला सचिव मंडल सदस्य कॉमरेड महेश कुमार के पर्यवेक्षण में सम्पन्न हुई। जिसमें सर्वप्रथम सीपीआई (एम) के महासचिव कॉमरेड सीताराम येचुरी, केंद्रीय कमेटी सदस्य कॉमरेड एमएन लॉरेंस, केरल के डीवाईएफआई के नेता कॉमरेड पुष्पिन के असामयिक निधन पर शोक प्रकट किया गया। तदुपरांत पिछले कार्यों की समीक्षा की गई। वहीं अक्टूबर माह में सभी शाखाओं का त्रिवर्षीय सांगठनिक सम्मेलन और नवम्बर माह में लोकल कमेटी का सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया, तथा इसकी सफलता के लिए विस्तृत कार्य योजना बनाई गई। बैठक को लोकल सचिव कॉमरेड श्याम किशोर कमल, शशिकांत झा, अरविन्द कुमार दास, क्रान्ति कुमार, शम्भु कुमार यादव, जागेश्वर महतो, वासुदेव पोद्दार, रघुनन्दन सिंह, विद्यानन्द विद्यार्थी, राजेश कुमार, उमेश दास आदि ने संबोधित किया।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal