मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वित्तीय समावेशन और सतत् जीविकोपार्जन योजना के तहत किया ऑनलाइन निधि हस्तांतरण
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत लाभुकों को ऑनलाइन माध्यम से वित्तीय सहायता का हस्तांतरण किया। मुख्यमंत्री ने वन क्लिक बटन दबाकर इस राशि का हस्तांतरण किया, जिसका सीधा प्रसारण अंबेडकर सभागार में किया गया।

कार्यक्रम के बाद, दरभंगा जिले में उप विकास आयुक्त के द्वारा अंबेडकर सभागार में आयोजित एक समारोह में जीविका दीदियों को कुल ₹18करोड 26 लाख 11, हजार/- की राशि का डमी चेक प्रदान किया गया। इसके साथ ही सतत् जीविकोपार्जन योजना (ग्रामीण और शहरी) के अंतर्गत निर्धन परिवारों के व्यवसाय विकास के लिए ₹2,02,51,000/- का डमी चेक सौंपा गया। इस राशि का उद्देश्य गरीब परिवारों के जीवन स्तर में सुधार लाना और उनकी आय में वृद्धि करना है।
वित्तीय समावेशन के अंतर्गत सामुदायिक निवेश निधि (CIF) के रूप में ₹10,16,10,000/- का हस्तांतरण किया गया। इसके अतिरिक्त, स्वयं सहायता समूहों (SHGs) को नकद शाख ऋण (CCL) के रूप में ₹6,07,50,000/- का वितरण किया गया, जिससे समूहों को व्यवसायिक विस्तार और आजीविका के नए अवसर प्रदान करने में मदद मिलेगी।
जीविका की जिला परियोजना प्रबंधक (DPM) डॉ. ऋचा गार्गी ने बताया कि यह वित्तीय सहायता दरभंगा जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आजीविका के अवसरों को प्रोत्साहित करने और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इस पहल से लाभार्थियों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में सहायता मिलेगी।
इस कार्यक्रम में संचार प्रबंधक राजा सागर, तृषा, ब्रजेश कुमार, सुबीर झा, भास्कर झा, रौशन कुमार, शिशिर चंद्रा सहित सैकड़ों जीविका दीदियां और सतत् जीविकोपार्जन योजना के लाभार्थी उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal