सीतामढ़ी पुलिस की विशेष किशोर पुलिस इकाई एवं बचपन बचाओ आंदोलन की बड़ी कार्रवाई, 4 बाल मजदूरों को कराया मुक्त

सीतामढ़ी : बाल श्रम एवं बाल दुर्व्यापार पर रोक लगाने के लिए निरंतर सीतामढ़ी पुलिस की विशेष किशोर पुलिस इकाई के द्वारा बचपन बचाओ आंदोलन के सहयोग से अनूठी पहल वरीय पुलिस उपाधीक्षक सह नोडल पदाधिकारी विशेष किशोर पुलिस इकाई मो . नजीब अनवर के निर्देशन में की जा रही है, बाल श्रम के खिलाफ अभियान के तहत अभियान के तहत नाबालिग बच्चों से चूड़ी कारखाना, मोटर गैरेज एवं दुकानों में बाल श्रम करवाए जाने की सूचना पर डीएसपी मो . नजीब अनवर के निर्देशन में पुलिस एवं बचपन बचाओ आंदोलन की संयुक्त टीम ने जिला के रीगा थाना क्षेत्र में बाल श्रम के खिलाफ रविवार की संध्या को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है जिसमें 4 बाल श्रमिकों को मुक्त करवाया गया. बचपन बचाओ आंदोलन के वरिष्ठ स. प्रॉजेक्ट अधिकारी मुकुंद कुमार चौधरी को लगातार सूचना मिली रही थी कि रीगा थाना क्षेत्र के रमनगरा बाजार एवं भावदेपुर में अलग अलग दुकान ,मोटर गैरेज, चूड़ी कारखाना में बच्चों से बाल श्रम करवाया जा रहा है. जिसके उपरांत त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चों को बाल श्रम से मुक्त करवाया गया है साथ ही बच्चों से बाल श्रम करवाने वाले नियोजको पर रीगा थाना में एफआईआर दर्ज करवाई गई है । इस कार्रवाई में जब टीम के द्वारा जांच की गई तो पता चला कि बच्चों से एक दिन में अधिक समय तक न्यूनतम मजदूरी से भी कम दैनिक मजदूरी पर बाल श्रम करवाया जाता था । कार्रवाई के बाद इन बच्चों को सुरक्षित बाल कल्याण समिति के आदेश से बाल गृह में आवासित करवाया गया है मुक्त करवाए गए बच्चों को शिक्षा से जोड़कर उनका पुनर्वास करवाया जायेगा ।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal