पुण्यतिथि पर याद किए गए संपूर्ण क्रांति के जनक लोकनायक जयप्रकाश नारायण और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान
पटना महान स्वतंत्रता सेनानी एवं संपूर्ण क्रांति के प्रणेता लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की पुण्यतिथि पर प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी प्रशांत पंकज के नेतृत्व में उन्हे उनके त्याग, समर्पण और संघर्ष को याद करते हुए उनके तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

साथ ही साथ देश के वरिष्ठ राजनेता, पद्मभूषण एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान जी के पुण्यदिवस पर भी नमन किया गया।
उक्त आशय कि जानकारी देते हुए प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता ई हेमंत कुमार ने बतलाया कि प्रदेश उपाध्यक्ष बबन यादव, बसंत पटेल, डॉ वीरेंद्र प्रसाद, अरविंद वर्मा, अशोक राम, मो. खुर्शीद अहमद, सुरेश पासवान, मुन्ना चौधरी, अशोक कुशवाहा, विनोद कुमार पप्पू, राजू सिन्हा, रौशन, विकाश समेत अनेको नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal