बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अब तक 06 लाख 18 हजार से अधिक लोगों ने किया भोजन
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के 23 जगहों पर किया जा रहा सामुदायिक रसोई केन्द्र संचालन

बाढ़ पीड़ितों के बीच 28 हजार 966 पॉलिथीन शिट्स तथा 49 हजार से अधिक फूड पैकेट/ड्राई राशन का किया गया वितरण
दरभंगा, जिला आपदा प्रबंधन शाखा, दरभंगा द्वारा प्रतिवेदित किया गया कि जिला के किरतपुर, गौड़ाबौराम, घनश्यामपुर एवं कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखण्ड के 21 पंचायत पूर्ण रूप से बाढ़ प्रभावित हो गया है।
चारों अंचलों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जगह-जगह पर कुल – 23 स्थलों पर सामुदायिक रसोई घर चलाई जा रही है, जिनमें अब तक 06 लाख 18 हजार 700 बाढ़ प्रभावित लोगों को सुबह-शाम भोजन कराया गया है।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों के आवागमन के लिए 73 निःशुल्क नावों का परिचालन किया जा रहा है।
*इसके साथ ही नदियों का जलस्तर बढ़ने से आवागमन हेतु तारडीह अंचल में 02, कुशेश्वरस्थान अंचल में 02, हनुमाननगर अंचल में 10 तथा हायाघाट अंचल में 14 कुल – 28 नावों का भी परिचालन कराया जा रहा है।*
*बाढ़ प्रभावित आबादी के बीच अब तक 28 हजार 966 पॉलीथिन शीट्स का वितरण करवाया गया है।*
प्रतिवेदन के अनुसार बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में 02 वोट एम्बुलेंस कार्यरत है।
जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग, दरभंगा द्वारा हैलोजन टेबलेट का वितरण किया जा रहा है तथा ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किया जा रहा है।
जिलाधिकारी राजीव रौशन ने सभी बाढ़ प्रभावित अंचल के वरीय पदाधिकारियों को लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर आबादी के बीच बाढ़ राहत कार्य चलवाने एवं बाढ़ की स्थिति पर नजर बनाए रखने का निर्देश दिया है।
जिलाधिकारी, दरभंगा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा स्वयं भी लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे है एवं उपस्थित अधिकारियों को बेहतर ढंग से आपदा प्रबंधन के कार्यों को करने का निर्देश दे रहे है।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal