11 सूत्री मांगों के समर्थन में काला बिल्ला लगा काम पर रहे सीएम साइंस कॉलेज के कर्मचारी

बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर लंबित मांगों के समर्थन में सीएम साइंस कालेज के शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने सोमवार एवं मंगलवार को काला बिल्ला लगाकर अपने कार्यों का निष्पादन किया। महाविद्यालय के शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राधेश्याम झा ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार काला बिल्ला लगाकर कर्मचारियों ने अपने दायित्व का निर्वहन किया। जबकि 16 अक्टूबर से सामूहिक अवकाश पर रहते हुए कर्मचारियों के हित से जुड़ी 11 सूत्री मांगों के समर्थन में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के मुख्यालय पर महासंघ के बैनर तले आयोजित धरना प्रदर्शन में भाग लेंगे।
संघ के सचिव अनुपम कुमार झा ने कहा कि इस सांकेतिक विरोध का मूलभूत उद्देश्य कर्मचारियों के हित से जुड़ी मांगों की ओर सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन का ध्यान आकर्षित करना है। इन मांगों में वेतन सत्यापन कोषांग, पटना द्वारा वेतन सत्यापन के लिए किए जा रहे मनमाने अग्रसारण पर अविलंब रोक लगाये जाने के साथ ही विश्वविद्यालय आदेश, विश्वविद्यालय परिनियम, न्यायादेश के आलोक में वेतन सत्यापन कोषांग के अग्रसारण में सुधार कराया जाये, सभी अंगीभूत महाविद्यालय में प्रधान सहायक व लेखापाल को प्रशाखा पदाधिकारी पदनामित करने, प्रोन्नति प्रभार के प्रतीक्षारत कर्मचारियों की अविलंब पदस्थापना करने, अनुकंपा पर अविलंब बहाली, समस्तीपुर कॉलेज के कर्मी के अकारण किए स्थानांनतरण को अविलंब वापस करना, सप्तम वेतन की लंबित शेष राशि का भुगतान करना आदि मांगें शामिल हैं। मंगलवार को काला बिल्ला लगाकर काम करने वाले कर्मचारियों में शिवशंकर झा, उमेश कुमार ठाकुर, रोहित कुमार झा, प्रवीण कुमार झा, आकाश कुमार वर्मा, आदित्य नाथ झा, जितेंद्र राम, जितेंद्र कुमार महतो, लीला कुमारी, ज्योति कुमारी, अनुराधा कुमारी, जरीना खातून, चंद्र कांत चौधरी, दिलीप मंडल, सतीश कुमार, रमेश कुमार कामती, जयकांत कामती, राजेश कुमार सिंह, अनुपम शेखर सिंह, संतोष कुमार, मिसरी साह, युगेश्वर महतो, रामशंकर भंडारी, कुमार राजर्षि आदि शामिल थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal