मेरा प्रखण्ड मेरा गौरव प्रतियोगिता का होगा आयोजन।
दरभंगा बिहार राज्य में प्राकृतिक, धार्मिक, सांस्कृतिक पर्यटन स्थलों की एक समृद्ध विरासत है। इन स्थलों में कई ऐसे स्थल भी है,जो अन्य पर्यटन स्थलों की तरह प्रकाश में नहीं आ पाये हैं।
पर्यटन के दृष्टिकोण से इनकी महत्ता है, किन्तु ये स्थल प्रसिद्ध नहीं हो पाये हैं। इस प्रतियोगिता का उदेश्य ऐसे ही पर्यटन स्थलों को स्थानीय लोगों की मदद से प्रकाश में लाना है। आम भागीदारी से स्थानीय लोगों में अपने प्रखण्ड के पर्यटन स्थलों के प्रति अपनेपन का भाव जागृत होगा तथा लोग जिम्मेदार पर्यटन की तरफ उन्मुख होंगे।
1.प्रतियोगिता का विषय :-बिहार राज्य के छुपे हुए उन स्थलों की पहचान करना,जो पर्यटन के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण हो सकते है।
साथ ही प्रतियोगिता का उद्देश्य :- राज्य के विभिन्न प्रखण्डों में स्थित उन अनदेखे या कम ज्ञात स्थलों की पहचान करना है, जो ऐतिहासिक, धार्मिक या सांस्कृतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण हैं। इन स्थलों को पर्यटन मानचित्र पर लाकर राज्य के पर्यटन को और अधिक समृद्ध बनाया जा सकता है। यह प्रतियोगिता आम जनता को अपने क्षेत्र के घरोहरों और महत्वपूर्ण स्थलों के प्रति जागरूक करने और उन्हें संरक्षित करने की दिशा में भी प्रेरित करेगी।
प्रतियोगिता का स्वरूप : -यह प्रतियोगिता पूरी तरह से ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। प्रत्येक प्रखण्ड से एक प्रतिभागी अपने प्रखण्ड के अंदर किसी ऐसे स्थल की पहचान करेगा जो अब तक अनदेखा रहा है, लेकिन पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण हो सकता है।
प्रतिभागी को निम्नलिखित जानकारी अपनी प्रविष्टि में शामिल करनी होगी।
(1) स्थान का नाम और पता जिस स्थान को प्रतियोगिता के लिए चुना गया है, उसका स्पष्ट रूप से नाम, पूरा पता।
(ⅱ) स्थल का ऐतिहासिक / धार्मिक महत्व का विवरण (लगभग 200 शब्दों में) जिसमें उस स्थान का ऐतिहासिक या धार्मिक महत्व, उससे जुड़ी कहानियों, किंवदंतियाँ, या ऐतिहासिक पटनाओं का उल्लेख किया जाना चाहिए।
(iii) स्थल की 03 तस्वीर (अधिकतम साईज 10MB), स्पष्ट और उच्य गुणवत्ता वाली, जो उसकी प्रमुख विशेषताओं को दर्शाती हो।
(iv) स्थल का एक छोटा वीडियो क्लिप 30 सेकंड का वीडियो (अधिकतम साईज 100MB) जिसमें उस स्थल की प्रमुखता को दिखाया गया हो और उसे समझाने की कोशिश की गई हो।
चयन के मापदंड :-प्रतियोगिता में प्रविष्टियों का चयन निम्नलिखित मापदंडों के आधार पर किया जाएगा ।
जिनमें (i) ऐतिहासिक महत्व- स्थल का इतिहास, उससे जुड़ी घटनाएं या कहानियाँ ।
(ii) धार्मिक महत्व- स्थल का धार्मिक महत्व, वहाँ होने वाले पूजा पाठ या धार्मिक आयोजनों का विवरण।
(iii) अन्य सास्कृतिक और सामाजिक महत्व- स्थल का स्थानीय सांस्कृतिक और सामाजिक जीवन में योगदान,वहाँ होने वाले मेले या उत्सवों का महत्व।
(iv) फोटो और वीडियो की गुणवत्ता- स्थल की फोटो और वीडियो की स्पष्टता, प्रस्तुति और उसकी महत्वपूर्ण विशेषताओं को प्रदर्शित करने की क्षमता शामिल हैं।
प्रतियोगिता के नियम इस प्रकार है :-
(i) प्रत्येक प्रतिभागी केवल अपने प्रखण्ड के अंदर अवस्थित स्थल के लिए ही प्रविष्टि भेज सकते हैं। एक प्रतिभागी केवल एक ही स्थल के लिये प्रविष्टि कर सकते हैं।
(ii) बिहार में कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं, जो काफी प्रसिद्ध है। चूंकि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छुपे हुये पर्यटन स्थलों की खोज करना है।
निम्नांकित पर्यटन स्थलों को छोड़कर ही प्रतिभागी अपनी प्रविष्टि भेज सकते हैं:- जिनमें
1. सूर्य मंदिर देव, औरंगाबाद
2. गंदार पर्वत रोपवे, बांका
3. विक्रमशीला विश्वविद्यालय के भग्नावशेष, भागलपुर
4. केसरिया स्तूप, पूर्वी चंपारण
5. महाबोधि मंदिर, बोधगया, गया
6 विष्णुपद मंदिर, गया
7. द ग्रेट बुद्धा स्टेच्यू बोधगया
8. डूंगेश्वरी मंदिर, प्रागबोधि, गया
9. माँ दुर्गा थावे मंदिर, गोपालगंज
10. लछुआर जैन मंदिर, जमुई
11. नागार्जुन गुफा एवं बराबर गुफा, जहानाबाद
12. मुडेश्वरी मंदिर, कैमूर
13. माँ चंडिका शक्ति पीठ मुंगेर
14. विश्वशांति स्तूप, राजगीर, नालंदा
15. घोडा कटोरा, राजगीर, नालंदा
16. नालंदा विश्वविद्यालय के भग्नावशेष, नालंदा
17 जैन मंदिर, कुण्डलपुर, नालंदा
18. जल मंदिर, पावापुरी, नालंदा
19. गोलघर, पटना
20.शेरशाह सूरी का मकबरा, रोहतास (सासाराम)
21. रोहतासगढ़ किला, रोहतास (सासाराम)
22. बाबा हरिहरनाथ मंदिर, सोनपुर, सारण
23. पौनाराधाम, सीतामढी
24. विश्वशांति स्तूप, वैशाली
25 अशोका पिलर, वैशाली
*(iii) फोटो और वीडियो क्लिप की गुणवत्ता अच्छी होनी चाहिए ताकि स्थल की विशेषताएँ स्पष्ट रूप से दिख सकें। सभी फोटो एवं वीडियो जीयो टैग्ड होना चाहिये। सभी फोटो एवं वीडियो प्रतियोगिता अवधि में सूट (Shoot) किये होने चाहिये।*
(iv) प्रविष्टि में दी गई जानकारी की सत्यता की जिम्मेवारी प्रतिभागी की होगी।
(v) प्रतिभागियों को समय सीमा के भीतर अपनी प्रविष्टि ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करनी होगी।
(vi) सभी जिलों में प्रखण्डवार प्राप्त प्रविष्टियों की जाँच जिला पदाधिकारी के द्वारा, जिला स्तर पर गठित निर्णायक मंडल द्वारा किया जायेगा।
साथ ही निर्णायक मंडल में अपर समाहर्ता स्तर के पदाधिकारी पर्यटन पदाधिकारी डीपीआरओ एवं सभी संबंधित प्रखण्ड के अंचलाधिकारी/ प्रखंड विकास पदाधिकारी होंगे।
*एक प्रखण्ड से एक अर्थात् राज्य स्तर पर कुल 534 प्रविष्टियों का चयन किया जायेगा।*
(vii) प्रत्येक प्रखण्ड का एक स्थल, जो पर्यटकीय दृष्टिकोण से सबसे महत्वपूर्ण हो, का चयन कर उसे ऑनलाईन माध्यम से विभाग को अग्रसारित किया जायेगा।
(viii) अग्रसारण के पश्चात् जिला स्तर पर इसमे सशोधन नहीं किया जा सकेगा।
(ix) विभाग स्तर पर गठित समिति द्वारा जिला स्तर से चयनित प्रविष्टियों का पर्यटकीय दृष्टिकोण से आकलन कर 16 श्रेष्ठ प्रविष्टियों का चयन किया जायेगा। इसमें से सर्वश्रेष्ठ 03 प्रविष्टि को ज्यूरी पुरस्कार के लिए चुना जाएगा। शेष 13 प्रविष्टियों को People’s Choice Award के लिए वोटिंग हेतु विभागीय वेबसाइट पर पोस्ट किया जाएगा, इसमें से तीन को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार हेतु चयन किया जाएगा साथ ही शेष 10 चयनित को सांत्वना पुरस्कार हेतु चुना जाएगा।
समय सीमा
राज्य स्तर पर उद्घाटन के पश्चात प्रतियोगिता प्रारंभ मानी जायेगी। प्रतियोगिता एक माह तक जारी रहेगी। समय सीमा के बाद प्राप्त प्रविष्टियों को प्रतियागिता में शामिल नहीं किया जाएगा।
प्रारम एवं समापन की तिथि कालान्तर में सूचित किया जायेगा।
1. पुरस्कार –
चयनित प्रतिभागियों को निम्नलिखित पुरस्कार दिए जाएगे –
ज्यूरी अवार्ड एवं पिपुल्स चॉइस अवॉर्ड हेतु प्रतिभागी को पुरस्कृत किया जाएगा।
प्रथम पुरस्कार 50 हजार रुपये एवं प्रशस्ति पत्र, द्वितीय पुरस्कार हेतु 45 हजार रुपये एवं प्रशस्ति पत्र एवं तृतीय पुरस्कार हेतु 35 हजार रुपये एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
सांत्वना पुरस्कार -शेष 10 चयनित प्रतिभागियों के लिये, प्रत्येक को प्रशस्ति पत्र मोमेंटो, बिहार पर्यटन के सोशल मीडिया पर नाम अंकित किया जायेगा और 20 हजार रुपये प्रदान किया जाएगा।
अन्य पुरस्कार हेतु प्रखंड स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र साथ ही 10 हजार रुपये प्रदान किया जाएगा।
प्रतियोगिता में भाग लेने की प्रक्रिया निम्न प्रकार है
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्छुक प्रतिभागी निम्नलिखित चरणों का पालन करेंगे
(1) विभागीय वेबसाईट https://www.tourism.bihar.gov.in/ पर जायेंगे।
(ii) वेब पेज पर जाकर प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण करें।
(iii) पजीकरण के बाद अपनी प्रविष्टि, स्थान का विवरण, फोटो और वीडियो अपलोड करें।
(iv) एक बार प्रविष्टि अंकित करने के पश्चात् संशोधन नहीं होगा।
(v) प्रविष्टि अपलोड करने के बाद आपको एक पुष्टि संदेश प्राप्त होगा।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal