निर्वाचन सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक

दरभंगा जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी राजीव रौशन की अध्यक्षता में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2025 के आधार पर निर्वाचन सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई।
बैठक में बताया गया कि मतदाता सूची का प्रकाशन 29 अक्टूबर 2024 को, दावा और आपत्ति दाखिल करने की अवधि 29 अक्टूबर से 28 नवंबर 2024 तक,दावा आपत्तियों का निपटान हेतु 24 दिसंबर 2024, एवं मतदाता सूची का प्रकाशन 06 जनवरी 2025 को किया जाएगा।
मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण के उपरांत जिले में कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 2944 है।
प्रारूप निर्वाचक सूची से संबंधित आंकड़ा के अनुसार जिले में कल 29 लाख 33728 मतदाता है,साथ ही 2201 सेवा मतदाता है।
विशेष अभियान दिवस :- पुनरीक्षण अवधि में चार विशेष अभियान दिवस दिनांक-02.11.2024 (शनिवार), 03.11.2024 (रविवार), 23.11.2024 (शनिवार) एवं 24.11.2024 (रविवार) को निर्धारित किया गया है। सभी बी०एल०ओ० विशेष अभियान दिवस को कार्यालय अवधि में अनिवार्य रूप से अपने मतदान केन्द्र पर उपस्थित रहें तथा
मतदान केन्द्र जिस कार्यालय अथवा भवन में अवस्थित होगा, वो खुला रहेगा।
प्राप्त दावा एवं आपत्ति संबंधित सूची राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराया जाना :- सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी अपने स्तर से सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को प्रत्येक सप्ताह के अंत में दावे एवं आपत्तियों की सूची प्रपत्र-9 (प्रपत्र-6 में प्राप्त होने वाले आवेदनों की सूची), प्रपत्र-10 (प्रपत्र-7 में प्राप्त होने वाले आवेदनों की सूची), प्रपत्र-11 (आक्षेपों की सूची / प्रविष्टियों एवं सुधार के लिए आवेदन/ईपिक का प्रतिस्थापन / प्ररूप-8 में स्वीकार्य पी०डब्लू०डी० की सूची), प्रपत्र-11क (प्रपत्र-8 में प्राप्त किये गये निर्वाचन क्षेत्र के भीतर पता बदलने के लिए आवेदनों की सूची) एवं प्रपत्र-11ख (प्रपत्र-8 में प्राप्त किये गये निर्वाचन क्षेत्र के बाहर पता बदलने के लिए आवेदनों की सूची)] उपलब्ध करायेंगे।
निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा इस कार्य हेतु प्रत्येक सप्ताह सभी मान्यता प्राप्त र राजनीतिक दलों के साथ एक बैठक आहूत की जायेगी तथा व्यक्तिगत रूप से उनके प्रतिनिधियों को उक्त तिथि तक सभी प्राप्त दावा एवं आपत्तियों की सूची उपलब्ध करायी जायेगी।
बैठक में उप विकास आयुक्त श्री चित्रगुप्त कुमार, अपर समाहर्ता राजस्व नीरज कुमार दास,अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार,अपर समाहर्ता विभागीय जाँच कुमार प्रशांत,उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार, डीसीएलआर सदर संजीत कुमार, डीसीएलआर बेनीपुर, बिरौल आदि अधिकारी गण उपस्थित थे।
वहीं राजनीतिक दलों की ओर से कांग्रेस पार्टी _ धनंजय कुमार सिंह, भाजपा _ अशोक नायक एवं राहुल कर्ण, जदयू के जिला अध्यक्ष गोपाल मंडल, लोक जन शक्ति पार्टी (रामविलास) _महासचिव राणा चंदन सिंह, बसपा के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार मंडल, राष्ट्रीय लोक जन शक्ति पार्टी के गगन कुमार झा, माले के जिला मंत्री बैधनाथ यादव एवं सी.पी.आई के जिला सचिव नारायण जी झा आदि उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal