Breaking News

आयुर्वेद के प्रवर्तक धनवंतरी देव की जंयती पर आयोजित हुआ कार्यक्रम 

आयुर्वेद के प्रवर्तक धनवंतरी देव की जंयती पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

 

दरभंगा : राजकुमार गंज स्थित वैध सुनील कुमार मिश्रा के अवासीय परिसर में 40 वां आयुर्वेद के प्रवर्तक धनवंतरी देव की पूजा अर्चना की गई। इस पूजन उत्सव का आयोजन पूरे विधि-विधान से किया गया। पूजन के पश्चात शहर के प्रमुख आयुर्वेदाचार्य एवं शहर के अन्य चिकित्सकों ने पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर शहर के नेत्र चिकित्सक डॉ जीएम मिश्रा, वैद्य जगदीश शाह, वैद्य रघुनाथ प्रसाद, वैद्य मुकेश कुमार, वैद्य रत्न प्रसाद, वैद्य अच्युतानंद, सुबोध कुमार मिश्रा, मनोज कुमार मिश्रा,वैद्य अशोक प्रसाद, बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष अमरेश्वरी चरण सिन्हा आदि मौजूद थे। इस अवसर ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो.प्रभाकर पाठक ने आयुर्वेद के जनक धनवंतरी जयंती पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय जिस तरह से आयुर्वेद के प्रति लोगो विश्वास बढ़ा है वो आगे और प्रगाढ़ होगा। उन्होंने कहा असली धन तेरस अपने शरीर की रक्षा है। वही धन्यवाद ज्ञापित करते हुए वैध सुनील कुमार मिश्रा ने कहा कि स्वस्थ्य रहने के लिए आयुर्वेद सस्ता सुलभ सम्पूर्ण चिकित्सा विज्ञान है।इस लिए इसे पंचम वेद माना गया है।

Check Also

दरभंगा   जिलाधिकारी  कौशल कुमार की अध्यक्षता में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण संगठन विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक हुई।

🔊 Listen to this • लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण संगठन विभाग के कार्यों की समीक्षा…   …