Breaking News

मनीगाछी सिद्धेश्वरनाथ महादेव मंदिर में शुरू हुआ अखंड नवाह संकीर्तन

सिद्धेश्वरनाथ महादेव मंदिर में शुरू हुआ अखंड नवाह संकीर्तन

मनीगाछी प्रखंड अंतर्गत बिशौल टटुआर गांव में अवस्थित अति प्राचीन बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर परिसर में रविवार से अखंड नवाह संकीर्तन का शुभारंभ हुआ। मंदिर परिसर में लगातार 17वें साल आयोजित हो रहा यह धार्मिक अनुष्ठान आगामी 13 नवंबर तक चलेगा। नवाह संकीर्तन के कारण बिशौल टटुआर गांव सहित आसपास के पड़ोसी गांवों ब्रह्मपुरा, चनौर, फूलवन, बघाँत, सखवार, राजे, बलौर, मकरंदा आदि का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।

आयोजन समिति के अध्यक्ष चंदन झा एवं सचिव मोनू मिश्र ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा आयोजित होने वाले इस संकीर्तन के प्रथम दिन सखबाड़ एंव फुलवन गाँव की कीर्तन मण्डली ने अपनी भक्तिमय प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। जबकि दूसरे दिन सोमवार को ब्रह्मपुरा एवं राजे की कीर्तन मंडली भाग लेंगे। आयोजन को सफल बनाने मे गाँव के युवा रमेश झा, छोटे मिश्र, आशीष, हेंमत, लल्ला आदि दिन रात लगे हुए हैं ।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …