निर्वाचक सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण हेतु बैठक

दरभंगा जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, राजीव रौशन की अध्यक्षता में निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के साथ मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के लिए हुई बैठक ।
बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा की अर्हता तिथि 01-01-2025 के आधार पर निर्वाचन सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम निर्धारित है ।
उन्होंने प्रखंड एवं विधान सभा स्तर पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर लेने के निर्देश दिए, साथ ही प्रारूप – 09,10 एवं 11-ए एवं 11-बी उपलब्ध कराने को कहा।
बीएलओ के बीच प्रारूप निर्वाचक सूची का वितरण एवं वितरण पंजी का संधारण करा लेने को कहा।
जिलाधिकारी ने 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के निर्वाचकों का सत्यापन करा लेने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया।
उन्होंने कहा कि 01-01-2025 को जिनकी आयु 18 वर्ष पूरी हो जाएगी, उनके नाम जोड़ने हेतु आवेदन प्राप्त किया जाए।
उन्होंने कहा कि जिनकी मृत्यु हो गई है तथा जो दूसरे जगह शिफ्ट हो गए हैं,उनका नाम मतदाता सूची से विलोपित किया जाए।
जिस विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में लिंगानुपात कम है वहां के सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी ध्यान दें। इसके लिए नव विवाहित युवतियों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए प्राथमिकता दें। नए मतदाताओं को नाम जोड़ने हेतु बीएलओ सही ढंग से काम करें, इसकी समीक्षा बैठक सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के स्तर से किया जाए।
उन्होंने युवा मतदाता एवं महिला मतदाता को मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश।
*जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची का प्रकाशन 29 अक्टूबर 2024 को, दावा और आपत्ति दाखिल करने की अवधि 29 अक्टूबर से 28 नवंबर 2024 तक, दावा आपत्तियों का निपटान हेतु 24 दिसंबर 2024, एवं मतदाता सूची का प्रकाशन 06 जनवरी 2025 को किया जाएगा*।
*बैठक में श्री रौशन ने कहा कि विशेष पुनरीक्षण अवधि में चार विशेष अभियान दिवस होगा* :_
*दिनांक-02.11.2024 (शनिवार), 03.11.2024 (रविवार), 23.11.2024 (शनिवार) एवं 24.11.2024 (रविवार) को निर्धारित किया गया है*।
सभी बी०एल०ओ० को विशेष अभियान दिवस को कार्य अवधि में अनिवार्य रूप से अपने मतदान केन्द्र पर उपस्थित रहें तथा मतदान केन्द्र जिस कार्यालय अथवा भवन में अवस्थित होगा, वो खुला रहेगा।
प्राप्त दावा एवं आपत्ति संबंधित सूची राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराया जाना :- सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी अपने स्तर से सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को प्रत्येक सप्ताह के अंत में दावे एवं आपत्तियों की सूची प्रपत्र-9 (प्रपत्र-6 में प्राप्त होने वाले आवेदनों की सूची), प्रपत्र-10 (प्रपत्र-7 में प्राप्त होने वाले आवेदनों की सूची), प्रपत्र-11 (आक्षेपों की सूची / प्रविष्टियों एवं सुधार के लिए आवेदन/ईपिक का प्रतिस्थापन / प्ररूप-8 में स्वीकार्य पी०डब्लू०डी० की सूची), प्रपत्र-11क (प्रपत्र-8 में प्राप्त किये गये निर्वाचन क्षेत्र के भीतर पता बदलने के लिए आवेदनों की सूची) एवं प्रपत्र-11ख (प्रपत्र-8 में प्राप्त किये गये निर्वाचन क्षेत्र के बाहर पता बदलने के लिए आवेदनों की सूची) उपलब्ध करायेंगे। आवेदकों के द्वारा जमा किए गए प्रपत्र का पावती भी देना सुनिश्चित करेंगे सभी बीएलओ।
बैठक में उप विकास आयुक्त चित्रगुप्त कुमार, नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता,अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार,अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था राकेश रंजन,उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी बिरौल उमेश कुमार भारती, अनुमंडल पदाधिकारी बेनीपुर शंभू नाथ झा, डीसीएलआर बेनीपुर, बिरौल आदि अधिकारीगण उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal