11 नवम्बर (सोमवार) को संयुक्त श्रम भवन के कार्यालय परिसर में होगा रोजगार मेला का आयोजन

दरभंगा अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से 11 नवम्बर (सोमवार) को आई.टी.आई, रामनगर के निकट संयुक्त श्रम भवन, लहेरियासराय के कार्यालय परिसर में *Mitrata Inclusive Financial Services Pvt.Ltd* द्वारा पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक जॉब कैम्प का आयोजन किया गया है।
उन्होंने कहा कि उक्त जॉब कैम्प में साक्षात्कार के बाद रोजगार दिया जाएगा, जिसमें अभ्यर्थियों की उम्र सीमा 32 वर्ष निर्धारित किया गया है।
नियोजकों द्वारा मैट्रिक,12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की बहाली की जाएगी।
नियोजकों द्वारा *Field अफसर के लिए कुल -50 पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि नियोजक द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को 13 हजार से 17, हजार रुपये (फ्रेशर) वेतन सहित अन्य मुफ्त आवास इंसेंटिव फ्यूल खर्च प्रतिमा दिया जाएगा ।
नियोजक द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को मधुबनी एवं उसके आस पास के जिलों में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। चयनित अभ्यर्थी को दो पहिया वाहन एवं चालक लाइसेंस होना अनिवार्य है।
सभी इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार मेला में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठा सकते हैं। उक्त जॉब कैंप में भाग लेने हेतु अभ्यर्थियों के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है ।
उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS Protal (www.ncs.gov.in) पर जाकर खुद से या इस नियोजनालय में आकर निबंधन करा सकते हैं।
अभ्यर्थी अपना बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, 05 रंगीन फोटो • आधार कार्ड • पैन कार्ड • बैंक पासबुक एवं अन्य प्रमाण पत्र के साथ जॉब कैंप में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि जॉब कैम्प में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है। बिहार सरकार युवक और युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयत्नशील है।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal