Breaking News

शारदा सिन्हा के लिए प्रार्थना करने को जागृत कर रहा विद्यापति सेवा संस्थान

शारदा सिन्हा के लिए प्रार्थना करने को जागृत कर रहा विद्यापति सेवा संस्थान

छठ गीतों की कर्णप्रिय मधुर गायिकी से विश्व स्तर पर अपनी खास पहचान बनाने वाली मिथिला की बेटी पद्म विभूषण शारदा सिन्हा के स्वास्थ्य लाभ के लिए छठ घाट पर व्रतियों को प्रार्थना का हाथ उठाने के लिए विद्यापति सेवा संस्थान जन जागृति अभियान चला रहा है। जानकारी देते हुए संस्थान के महासचिव डा बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने कहा कि संस्थान परिवार का मानना है कि जिन छठ गीतों की मधुर गायकी से शारदा सिन्हा ने विश्व स्तर पर छठ पूजा की महिमा का प्रचार-प्रसार किया, वह छठ परमेश्वरी उन्हें अवश्य ही स्वास्थ्य लाभ की कृपा प्रदान करेंगी। उन्होंने कहा कि शारदा सिन्हा इन दिनों जीवन और मृत्यु की भीषण लड़ाई से जूझ रही हैं। इस वक्त उन्हें दवा के साथ दुआ की भी विशेष जरूरत है। उन्होंने शारदा सिन्हा को लेकर अफवाह फैलाने वालों के प्रति नाराजगी जताते कहा कि किसी भी सूचना की पुष्टि नहीं होने तक उन्हें अपनी इस हरकत से परहेज करना चाहिए।

उन्होंने बताया कि संस्थान की ओर से प्रो विजय कांत झा के संयोजन में एक जन जागृति जत्था का गठन किया गया है। जो छठ महापर्व के दौरान विभिन्न घाटों का भ्रमण कर छठव्रतियों को शारदा सिन्हा के स्वास्थ्य लाभ के लिए भी प्रार्थना करने को प्रेरित करेंगे। इस जन जागृति यात्रा में विनोद कुमार झा, प्रवीण कुमार झा, आशीष चौधरी, बालेंदु झा, मणि भूषण राजू, पुरुषोत्तम वत्स, दुर्गानंद झा, डा महानंदा ठाकुर, नवल किशोर झा, मनीष झा रघु, डा ममता ठाकुर, डा सुषमा झा आदि शामिल किए गए हैं।

Check Also

      सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श मध्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित । 

🔊 Listen to this   सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श …