Breaking News

स्वच्छ-शहर-अभियान के तहत दरभंगा शहर हो रहा चकाचक  दरभंगा ajit कुमार सिंह की रिपोर्ट

स्वच्छ-शहर-अभियान के तहत दरभंगा शहर हो रहा चकाचक

 

दरभंगा,   नगर आयुक्त, दरभंगा नगर निगम राकेश कुमार गुप्ता द्वारा बताया गया कि शहर में  “स्वच्छ-शहर-अभियान”  के तहत विगत 24 घंटे में लगातार सफाई की जा रही है। शहर के सभी मुख्य सड़कों, चौक-चौराहों पर पूरा सफाई अभियान का असर दिख रहा है।

उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रशासन पूरे संसाधनों के साथ पूरे शहरी क्षेत्र में सफाई में लगा हुआ है।

*उन्होंने कहा कि नगर निगम के सभी जोन प्रभारी के साथ-साथ वरीय अधिकारी तीनों शिफ्ट में शहर में घूम-घूम कर निरीक्षण कर रहे है।*

नगर आयुक्त द्वारा स्वयं भी देर रात्रि को दरभंगा टावर, आयकर चौराहा गोलम्बर, बेंता चौक, लहेरियासराय टावर का दल-बल के साथ औचक निरीक्षण किया गया।

उन्होंने कहा कि शहर के अधिकांश लाइटों की मरम्मति पूरी कर ली गई है। घाटों एवं तलाबों का भी सफाई देर रात तक की गई है।

उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री, भारत सरकार के आगमन के दिन तक पूरा शहर स्वच्छ एवं सुन्दर बनता दिख रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्य सड़कों पर चुना की लाईन भी बनाई गई है।

 

Check Also

      सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श मध्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित । 

🔊 Listen to this   सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श …