Breaking News

भव्य शोभा यात्रा से शुरू हुआ तीन दिवसीय मिथिला विभूति पर्व समारोह

भव्य शोभा यात्रा से शुरू हुआ तीन दिवसीय मिथिला विभूति पर्व समारोह

महाकवि विद्यापति के महानिर्वाण दिवस कार्तिक धवल त्रयोदशी के अवसर पर विद्यापति चौक स्थित महाकवि कोकिल विद्यापति की प्रतिमा पर विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव डा बैद्यनाथ चौधरी बैजू की अगुवाई में कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो शशिनाथ झा, पूर्व कुलानुशासक डा श्रीपति त्रिपाठी, मैथिली अकादमी के पूर्व अध्यक्ष पं कमलाकान्त झा, संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष डा बुचरू पासवान, डा अयोध्या नाथ झा, आदि द्वारा माल्यार्पण करने के उपरांत निकाली गई भव्य शोभायात्रा के साथ तीन दिवसीय मिथिला विभूति पर्व समारोह की शनिवार को विधिवत शुरुआत हुई।

मौके पर वरिष्ठ साहित्यकार मणिकांत झा, स्वागत महासचिव प्रो जीवकांत मिश्र, महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान के चेयरमैन हीरा कुमार झा, आदित्य नारायण चौधरी मन्ना, शोभा यात्रा संयोजक विनोद कुमार झा, सह संयोजक प्रो विजय कांत झा, संस्थान के मीडिया संयोजक प्रवीण कुमार झा, प्रो चंद्रशेखर झा बूढ़ा भाई, डॉ गणेश कांत झा, डॉ उदय कांत मिश्र, दुर्गानन्द झा, नवल किशोर झा, दिनेश झा, डॉ महानन्द ठाकुर, लक्ष्मण प्रसाद ठाकुर, आशीष चौधरी, डॉ सुषमा झा, मणिभूषण राजू, पुरूषोत्तम वत्स आदि ने भी महाकवि की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और शोभायात्रा में भाग लिया।

मिथिला की गौरवशाली लोक परंपराओं को सहज रूप में दर्शाती मनोरम झांकियों के साथ सैकड़ों की संख्या में आम मैथिल एवं मिथिलाक्षर साक्षरता अभियान के अभियानी कदम से कदम मिलाकर इस शोभायात्रा में अपने गौरवशाली परंपरा की विशेषता का संदेश प्रसारित संबंधित नारे लगाते साथ चल रहे थे। मौके पर शोभा यात्रा संयोजक विनोद कुमार झा ने कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य मिथिला व मैथिली की गौरवशाली परंपरा और धरोहर से आमजन को अवगत कराना है।

शहर के विद्यापति की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शोभायात्रा आगे बढ़ी। इस दौरान मिथिला के महान विभूति पं सुरेन्द्र झा सुमन, पूर्व सांसद भोगेंद्र झा, महाराज महेश ठाकुर, महाराज रमेश्वर सिंह, ललित नारायण मिश्र, डाॅ भीमराव अंबेडकर, महाराज लक्ष्मीश्वर सिंह, महाराज कामेश्वर सिंह,बाबा नागार्जुन आदि की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने उपरांत मां श्यामा काली की पूजा अर्चना करने श्यामा मंदिर परिसर में एकत्रित हुई।

शोभा यात्रा के दौरान विभिन्न रंगमंच से जुड़े कलाकारों द्वारा पारंपरिक गीतों पर केन्द्रित भावपूर्ण नृत्य प्रदर्शित की गई। वहीं गंधर्व कुमार झा ने वेद ध्वनि प्रस्तुत किया।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …