Breaking News

गोदावरी मेटरनिटी सेंटर कादिराबाद नियर सरकारी बस स्टैंड दरभंगा के संस्थापक डॉक्टर सुशील कुमार पूर्वे की माता गोदावरी देवी का निधन

गोदावरी मेटरनिटी सेंटर कादिराबाद नियर सरकारी बस स्टैंड दरभंगा के संस्थापक डॉक्टर सुशील कुमार पूर्वे की माता गोदावरी देवी की 96 वर्ष की आयु में निधन के बाद

उनका अंतिम संस्कार सिमरिया घाट में संपन्न हुआ। गोदावरी देवी अपने पीछे पुत्र डॉक्टर सुशील कुमार पूर्वे,पुत्री इंदु प्रसाद, रागनी मंडल पुत्रवधु राज श्री पूर्वे,डॉक्टर ऋषि राज,सौरभ राज पौत्री श्रृष्टि श्रेया को छोड़ गई। उनके निधन से परिवार और,समाज को गहरा आघात पहुंचा है। उनके अंतिम संस्कार में प्रबोध प्रसाद,डॉक्टर अशोक कुमार मंडल,कुमार केशव, कुमार कौशिक,डॉक्टर राजेश कुमार गामी, ई0 मनोज कुमार पूर्वे,संजय कुमार पूर्वे, अनुपम कुमार पूर्वे के अलावा शहर के अन्य गणमान्य लोगों के साथ ही स्वास्थ विभाग से जुड़े कर्मी शामिल हुए। शोक संवेदना व्यक्त करते हुए लोगो ने गोदावरी देवी के समाजसेवा के प्रति योगदान को याद किया। गोदावरी मेटरनिटी सेंटर परिवार और समाज ने उनके उक्त योगदान के प्रति आभार प्रकट की। लोगो ने उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Check Also

बीर शिरोमणि आल्हा की जयंती मनाई गई।

🔊 Listen to this बीर शिरोमणि आल्हा की जयंती मनाई गई   दरभंगा। राज मैदान …