Breaking News

दरभंगा  बाल दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने बच्चों के बीच पाठ्य एवं क्रीड़ा सामग्री का किया वितरण 

दरभंगा  बाल दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने बच्चों के बीच पाठ्य एवं क्रीड़ा सामग्री का किया वितरण

 

बाल दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से बच्चों के लिए कार्यक्रम का आयोजन कर स्लम एरिया से चयनित बच्चों के बीच शिक्षा का अलख जगाते हुए उनके बीच पाठ्य एवं क्रीड़ा सामग्री का वितरण किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार  विनोद कुमार तिवारी ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य होते हैं, निःशुल्क प्राथमिक शिक्षा उनका मौलिक अधिकार है। आर्थिक पिछड़ेपन के कारण बच्चे शिक्षा प्राप्त करने से वंचित नहीं होना चाहिए। इसके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरकारी संस्थाओं के सहयोग से बच्चों का स्थानीय शिक्षा संस्थानों में नामांकन कराकर उन्हें शिक्षा प्राप्त करने में सहयोग कर रहा है।

उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के अलावा खेल-कूद, गीत-संगीत, सामाजिक एवं वैज्ञानिक क्रियाकलापों से जोड़ना भी आवश्यक है।

ये गतिविधियां बच्चों के शारिरिक, मानसिक, व्यकतित्व एवं नेतृत्व कौशल जैसी क्षमताओं का विकास करते हैं।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजन देव ने कहा कि 14 नवंबर 2024 से 14 दिसंबर 2024 तक बच्चों के कल्याण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान बच्चों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ साथ विद्यालयों के सहयोग से बच्चों के बीच वाद-विवाद, चित्रांकन, निबंध लेखन जैसी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम में परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश श्री प्रमोद कुमार पंकज, एडीजे प्रथम  रमाकांत एडीजे द्वितीय  अंजनी कुमार श्रीवास्तव, जिला बाल संरक्षण इकाई की सहायक निदेशक नेहा कुमारी आदि मौजूद थे।

 

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …