Breaking News

स्वच्छ शहर अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत साफ-सफाई अभियान 20 तक हुआ विस्तारित 

 

स्वच्छ शहर अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत साफ-सफाई अभियान 20 तक हुआ विस्तारित

दरभंगा  नगर आयुक्त   राकेश कुमार गुप्ता द्वारा बताया गया कि 10 नवम्बर से 13 नवम्बर 2024 तक दरभंगा नगर निगम क्षेत्रांतर्गत “स्वच्छ शहर अभियान” माननीय प्रधानमंत्री के दरभंगा आगमन के अवसर पर विशेष अभियान चलाया गया था, उक्त विशेष स्वच्छ अभियान को आगे 20 नवम्बर 2024 तक विस्तारित किया गया है।

संपूर्ण शहर के मुख्य मार्गों,चौक चौराहों एवं घाटों को साफ-सफाई किया जा रहा है।

साथ ही नगर आयुक्त द्वारा स्वयं भ्रमणशील रह कर उक्त अभियान का निरीक्षण किया जा रहा है।

नगर आयुक्त की अध्यक्षता में नगर निगम कार्यालय में स्वच्छ अभियान को विस्तारित को लेकर बैठक आयोजित की गई है।

साथ ही उन्होंने कहा कि नगर निगम के सभी पदाधिकारीयों, नगर निगम के सभी संसाधनों को शहर की साफ-सफाई में लगाया गया है।

आज सफाई की विशेष अभियान के तहत गंगा सागर पोखर, दरभंगा टावर,अल्लाह पट्टी ,डोनर आदि स्थलों की साफ सफाई कराया गया। विशेष अभियान के तहत अब दरभंगा नगर निगम में सफाई में आमूल चूल परिवर्तन आया है।

नगर आयुक्त द्वारा विशेष अभियान के क्रम में शहरी क्षेत्र के मुख्य सड़क, तालाबों आदि का औचक निरीक्षण किया गया तथा कर्मियों को सफाई हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

 

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …