डीएम ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
दरभंगा डीएम ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना दरभंगा जिला खेल महोत्सव 2024,दरभंगा जिला खेल संघ की ओर से आयोजित किया गया।

इस अवसर पर जिला खेल महोत्सव के अध्यक्ष एवं दरभंगा के जिलाधिकारी राजीव रौशन ने प्रातः 7:30 बजे दरभंगा जिला साइकिल संघ के तत्वावधान में जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
दरभंगा जिला खेल संघ के सचिव जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि स्वयं जिलाधिकारी महोदय ने इस प्रतियोगिता में भाग लेकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
साथ ही कार्यक्रम में एसडीपीओ अमित कुमार ने भाग लिया एवं ट्रैफिक की पूरी टीम मुस्तैद थी ।
दरभंगा जिला साइकलिंग एसोसिएशन के सचिव रतीश कुमार ने बताया की जिला खेल महोत्सव की जागरूकता के लिए एवं स्वच्छ बिहार की संकल्पना के साथ साइकिल रैली स्टेडियम से होते हुए नाका नम्बर- 6,कर्पूरी चौक, बेंता चौक, कमर्शियल चौक, लहेरियासराय टावर होते हुए नेहरू स्टेडियम लहेरियासराय में संपन्न हुआ।
सभी प्रतिभागियों को रेरा बिहार भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण बिहार की ओर से टोपी प्रदान किया गया। साइकिल रेस की प्रतियोगिता को सफल बनाने में साइकल संघ दरभंगा के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार ,सुभाष कुमार सिंह ,अमरनाथ सिंह ,मुकेश दास, विपिन सिंह ,सोनू कुमार, प्रहलाद सिंह, प्रकाश ठाकुर ने महती भूमिका निभाई।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal