Breaking News

देवों के देव महादेव के नृत्य से साँस्कृतिक संध्या का हुआ शुभारंभ…

 

देवों के देव महादेव के नृत्य से साँस्कृतिक संध्या का हुआ शुभारंभ…

विद्यापति सेवा संस्थान दरभंगा द्वारा आयोजित मिथिला विभूति पर्व समारोह के तीसरे दिन एमएलएसएम कॉलेज, दरभंगा में सृष्टी फाउंडेशन दरभंगा के बच्चो ने भगवान शिव की अद्भुत प्रस्तुति से साँस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की। पलक राज, श्रुति सिंह, निशा सिंह, रितु रानी, कुमुद शर्मा और भगवान शिव की भूमिका में सत्यम कुमार झा ने ओडिसी नृत्य शैली में भाव भंगिमाओ को उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों को मंत्र मुग्ध किया। सभी बच्चों ने माता पार्वती के लास्य रूपों को और भगवान शिव के तांडव को प्रस्तुति करने हुए ओम नमो नम: से नृत्य को समाप्त किया। फिर शारदा कुमारी ने एकल प्रस्तुति चारो दूल्हा में कमाल रखिया के गीत पर लोक नृत्य प्रस्तुत कर अपनी प्रस्तुति से उपस्थित लोगों को मंत्र मुग्ध किया।

 

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …