राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस पर बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने किया बेनीपुर प्रखण्ड में बैठक

बेनीपुर/ राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस के अवसर पर शनिवार को कोसी आईबी में बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन बेनीपुरी इकाई की बैठक संपन्न हुई.जिसमें पत्रकारों के विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया. जिसमें यूनियन सदस्यों की सदस्यता नवीकरण एवं आगामी कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा की गई.साथ ही बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के निर्देशानुसार संगठन विस्तार पर विशेष जोर दिया गया.इस दौरान जिला इकाई के महासचिव शशि मोहन भारद्वाज के अनुरोध पर प्रखंड स्तर पर प्रेस क्लब की स्थापना का निर्णय लिया गया. साथ ही उन्होंने वर्तमान वित्तीय वर्ष में इसके लिए भूमि चयन एवं भवन निर्माण के नियमित कोष की व्यवस्था पर विस्तृत विमर्श किया गया. उन्होंने पत्रकार पेंशन योजना को लचर बनाने को लेकर यूनिन द्वारा किए जा रहे कार्यो सहित पत्रकार हितों से जुड़े बातो को भी सदस्यो के समक्ष रखा.इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी के सम्मानित सदस्य शशि भूषण चौधरी ने संगठन को विस्तृत स्वरूप प्रदान करने के साथ-साथ अपने हक के लिए निरंतर ततपर रहने का आह्वान किया एवं सभी सदस्यों को एकजुट होकर सुख-दुख में साथ रहने की अपील की. साथ ही सभी सदस्यों ने राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस के अवसर पर सभी पत्रकार बंधुओ को शुभकामना देते हुए कहा कि पत्रकारिता की स्वतंत्रता वर्तमान समय में सब की जवाब दे ही है जिससे कि हमारी राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस अक्षुण रहे.इस दौरान प्रखंड कमेटी का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए सतीश चंद्र झा सचिव पद के लिए राजेश कुमार झा उर्फ रतन एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए डॉ. गगनेंद्रनाथ झा मनोनीत किए गए. इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार लालटुना झा, सुबोध नारायण पाठक, राजेश कुमार झा उर्फ रतन, नलिन कुमार झा,डॉ. गंगेंद्र नाथ झा सहित अन्य पत्रकार शामिल थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता पत्रकार सतीश चंद्र झा ने की.
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal