बिरौल से अन्य प्रदेशों के लिए ट्रेन परिचालन के लिए MSU ने दिया धरना
बिरौल रेलवे स्टेशन से अन्य प्रदेशों के लिए ट्रेन परिचालन के लिए मिथिलावादी पार्टी द्वारा नवीन सहनी के नेतृत्व में बिरौल स्टेशन पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।

धरना को सम्बोधित करते हुए मिथिलावादी नेता विद्याभूषण राय ने कहा की बिरौल सदैव से पिछड़ा और तिरस्कृत अनुमंडल रहा है। पिछले 20 वर्षों में भी सकरी – हसनपुर रेलखंड पूरा नहीं हो पाया है। स्थानीय सांसद रेलवे के स्थाई समिती के सदस्य हैं लेकिन इस रेलखंड के लिए एक हजार बजट में मिलता है।
ज़िला महासचिव मुरारी मिश्रा ने कहा की पूर्व रेल मंत्री स्व ललित बाबू का सपना था कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रेन परिचालन हो लेकिन केंद्र सरकार का मिथिला के प्रति उदासीनता के कारण अभी तक यह रेलखंड अधूरा है। अन्य प्रदेशों के लिए ट्रेन परिचालन से क्षेत्र के लाखों आबादी को लाभ मिलेगा ।
मिथिलावादी पार्टी के चंदन ठाकुर ने कहा कि आज हमलोगों ने मुहिम की शुरुआत की है। आगे चरणबद्ध तरीके से आन्दोलन करेंगे
मौके पर छात्रनेता किशन कुमार झा, कुनाल कुमार , रूद्रमोहन, मो कलाम, मुकेश सहनी, मो सितारे, सुधीर शर्मा, मुकुंद राय , गौतम चौधरी, जगनू मंडल गोपाल झा, रोहित चौपाल इत्यादि मौजूद थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal