विधिक जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

दरभंगा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार विनोद कुमार तिवारी के निर्देश पर एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार रंजन देव के मार्गदर्शन में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हनुमाननगर प्रखंड अंतर्गत थलवाड़ा पंचायत में किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रो बोनो अधिवक्ता अजय कुमार साहू ने कहा कि समाज में औरतों को लेकर आज भी कुछ कुरीतियां हैं जिसे कानून के साथ साथ आम जनजागरण से हीं दूर किया जा सकता है।
उन्होंने भ्रूणहत्या विषय पर बताते हुए कहा कि अब लड़कियां हर क्षेत्र में अपने परचम लहरा रही है।
कानून भी लड़के और लड़कियों को बराबर का दर्जा दिया है। भ्रूणहत्या अपराध है तथा इसमें शामिल हर व्यक्ति को इसके लिए दंडित किया जा सकता है। इसके अलावा उन्होंने दहेज प्रथा, बाल विवाह, बाल मजदूरी आदि के विषय में भी बताया।
मौके पर पीएलवी राजीव कुमार मिश्र सहित कई गणमान्य मौजूद थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal