Breaking News

नशा मुक्ति दिवस पर स्कूली बच्चों द्वारा निकाली गयी प्रभात फेरी  • जागरूकता रैली को जिलाधिकारी राजीव रौशन, सहायक आयुक्त मद्यनिषेध दरभंगा प्रदीप कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

नशा मुक्ति दिवस पर स्कूली बच्चों द्वारा निकाली गयी प्रभात फेरी

 

 

दरभंगा   नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर मध निषेध के प्रति जनमानस को जागरूक करने हेतु स्कूली बच्चों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गयी।

उक्त जागरूकता रैली को जिलाधिकारी दरभंगा श्री राजीव रौशन, सहायक आयुक्त मद्यनिषेध दरभंगा श्री प्रदीप कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

 

यह जागरूकता रैली समाहरणालय परिसर से आदर्श मध्य विद्यालय, नेहरू स्टेडियम, लोहिया चौक, लहेरियासराय टावर होते हुए पुनः समाहरणालय गेट पर आकर समाप्त हुआ।

इस अवसर पर बच्चों द्वारा नशा मुक्ति से संबंधित नारे लगाये जाते रहे मसलन  नशा मुक्त रहे बिहार, सुरक्षित रहे घर परिवार, जन-जन का यही संदेश, नशा मुक्त हो अपना प्रदेश  का नारा लगाया गया।

 

 

Check Also

• बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण ,सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में मनाने को लेकर जिला शांति समिति की बैठक आयोजित • सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी शख्त कार्रवाई–डीएम

🔊 Listen to this   • बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण ,सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के वातावरण …