Breaking News

मधुबनी – संविधान दिवस के मौके पर जवाहर नवोदय विद्यालय राँटी में आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के साथ साथ शिक्षकों ने संविधान के विभिन्न आयामों पर चर्चा की।

संविधान दिवस के मौके पर मंगलवार को जवाहर नवोदय विद्यालय राँटी में आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के साथ साथ शिक्षकों ने संविधान के विभिन्न आयामों पर चर्चा की। यह जानकारी विद्यालय के ई सी पी कृष्णकांत ने विज्ञप्ति जारी कर दी हैं।

 

सभा में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा दो वर्ष 11 महीने 18 दिन के शोध व अथक प्रयास के बाद निर्मित किए गए भारतीय संविधान का उल्लेख किया। दी गई जानकारी के मुताबिक इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सतीश चंद्र झा ने कहा की कोई भी संविधान तभी कारगर साबित हो सकता है जब उसका अनुपालन करने वाले सुयोग्य हों। भारतीय संविधान की प्रस्तावना को बच्चों के बीच पढ़ कर सुनाया गया। मौलिक अधिकारों व कर्तव्यों की व्याख्या भी की गई। प्राचार्य ने अपील करते हुए कहा कि लोग अपने संवैधानिक अधिकारों का अनुपालन करते हुए राष्ट्र निर्माण के हित में काम करें। संविधान में अन्तर्निहित अनेक अनुच्छेद हैं जो हमें अधिकार के साथ साथ कर्तव्यों की याद दिलाते हैं। अगर हम अपने कर्तव्यों से विमुख ना हो तो हमें अधिकारों से कोई वंचित नहीं कर सकता। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …