Breaking News

संविधान दिवस के अवसर पर डीएम ने पदाधिकारीयों एवं कर्मियों को याद दिलाया प्रस्तावना। 

संविधान दिवस के अवसर पर डीएम ने पदाधिकारीयों एवं कर्मियों को याद दिलाया प्रस्तावना।

 

 

दरभंगा   संविधान दिवस के अवसर पर

 

जिलाधिकारी  राजीव रौशन द्वारा पदाधिकारीयों एवं कर्मियों को प्रस्तावना पढ़ाया गया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को भारत में संविधान दिवस मनाया जाता है। 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा भारत के संविधान को स्वीकृत किया गया था और 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान पूर्ण रूप से लागू हुआ था। हम अपने देश की एकता तथा अखंडता के प्रति निष्ठावान रहने की प्रेरणा देता है। आज का दिन हमें संविधान में निहित समानता, स्वतंत्रता तथा न्याय के आदर्शों की याद दिलाता है ।भारत का संविधान नागरिकों के अधिकारों तथा कर्तव्यों का मार्गदर्शन करता है। संविधान सभा के द्वारा भारत के संविधान को 2 वर्ष 11 माह और 18 दिन में मनाया गया।

 

इस अवसर पर अपर समाहर्ता राजस्व नीरज कुमार दास,अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था राकेश कुमार रंजन द्वारा,जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी आशुतोष कुमार,वरीय उप समाहर्ता अमृता कुमारी, आईटी प्रबंधक पूजा चौधरी एवं समाहरणालय परिसर के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित आदि थे।

हम,भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए, तथा उसके समस्त नागरिकों को,सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय,विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए, तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवंबर, 1949 ई. (मिति मार्गशीर्ष शुक्ला सप्तमी, संवत् दो हजार छह विक्रमी) को एतद् ‌द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …