Breaking News

• अभाविप जे एन कॉलेज, नेहरा इकाई का किया गया पुनर्गठन • रविन्द्र कुमार बने कॉलेज अध्यक्ष वहीं निशा झा बनी कॉलेज मंत्री

 

अभाविप जे एन कॉलेज, नेहरा इकाई का किया गया पुनर्गठन …

 

रविन्द्र कुमार बने कॉलेज अध्यक्ष वहीं निशा झा बनी कॉलेज मंत्री ..

 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दरभंगा विभाग द्वारा

मनिगाछी प्रखंड के जयानंद महाविद्यालय, नेहरा इकाई का पुनर्गठन कॉलेज परिसर के सभागार में किया गया ।

 

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो अजीत कुमार चौशरी, प्रांत सह मंत्री उत्सव पराशर , प्राध्यापक बिपिन कुमार, ज़िला संयोजक वागीश कुमार झा, संगठनात्मक जिला बिरौल के संयोजक मिश्रीलाल आचार्य , प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सुधांशु शानू एवम अभिषेक चौधरी उपस्थित रहे।

 

जिला संयोजक के द्वारा सर्वसम्मति से कॉलेज इकाई अध्यक्ष के रूप में रविन्द्र कुमार, कॉलेज मंत्री के रूप में निशा झा को दायित्व दिया गया।

तत्पश्चात अध्यक्ष के द्वारा इकाई विस्तार कर मेधा कुमारी, विकाश चौधरी को उपाध्यक्ष, कॉलेज सह मंत्री के रूप में सोनी कुमारी आशीष कुमार, कोषाध्यक्ष– गौरव झा, एस एफ डी संयोजक अर्श कुमार एवं दीपक राय को एसएफएस संयोजक, खेलो भारत संयोजक संजय कुमार को एवम राष्ट्रीय कला मंच संयोजक विभा कुमारी, सह संयोजक राहुल कुमार, एनएसएस प्रमुख मीनू कुमारी, पुस्तकालय प्रमुख राकेश कुमार एवम संकाय प्रमुख मनीष कुमार को दायित्व सौंपा गया ।

कॉलेज कार्यकारिणी सदस्य के रूप मे देव भगत, नितेश कुमार, सौरभ कुमार, रोहित कुमार, उगन कुमार, प्रभाष कुमार, दिलकुश कुमार, सबा प्रवीण, अभिषेक कुमार को दायित्व सौंपा गया।

 

जिला संयोजक वागीश झा ने सभी नए कार्यकर्ताओं को संबोधन में बताया कि कार्यकर्ता केवल संगठन के साधन नही अपितु राष्ट्र पुनर्निमाण के भव्य संकल्प है। कार्यकर्ता को केवल कार्यक्रम की योजना करना ही नहीं बल्कि कार्य को करने वाला, बढ़ाने वाला, कार्य का विकास करने वाला, कार्य को संरक्षण एवं पोषण देते हुए विद्यार्थी परिषद के विचार को व्यवहारिक स्वरूप देने का योजक भी है।

 

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अजीत कुमार चौधरी ने छात्रों को पठन – पाठन के साथ राष्ट्र के लिए कुछ करने की सलाह दी साथ ही सभी नए दायित्ववान कार्यकर्ताओ को शुभकामनाएं दी।

 

प्रांत सह मंत्री उत्सव पराशर ने कॉलेज इकाई पुनर्गठन कार्यक्रम में विद्यार्थी परिषद के महत्ता के बारे में विस्तार से बताया उन्होंने कहा की व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र का पुनर्निर्माण करना ही विद्यार्थी परिषद का उद्देश्य है। परिषद का कार्यकर्ता शिक्षा जगत में नही बल्कि समाज में भी विद्यार्थी परिषद का प्रतिनिधि बनकर तत्पर रहते है।

कार्यक्रम का संचालन प्रांत कार्यकारणी सदस्य सुधांशु शानू एवम धन्यवाद ज्ञापन मिश्रीलाल आचार्य ने किया।

 

उक्त अवसर पर श्यामल कुमार, बीटू कुमार, सत्यम बजरंगी, केशव झा, मनीष पासवान, सहित दर्जनों छात्र एवं परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …