Breaking News

संविधान दिवस पर संगोष्ठी एवं सामूहिक प्रस्तावना पाठ का आयोजन 

संविधान दिवस पर संगोष्ठी एवं सामूहिक प्रस्तावना पाठ का आयोजन

सीएम साइंस कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर मंगलवार को ‘भारतीय संविधान में प्रस्तावना का महत्व’ विषय पर संगोष्ठी एवं सामूहिक प्रस्तावना पाठ का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य प्रो. दिलीप कुमार चौधरी ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में संविधान में निहित महत्वपूर्ण बातों की चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय संविधान अनेक अर्थों में विशिष्ट है।

कार्यक्रम पदाधिकारी डा. सत्येंद्र कुमार झा ने संविधान की कई विशेषताओं का उल्लेख किया। इस अवसर पर प्रो. दिलीप कुमार झा, मो. खालिद अनवर, डा. विश्व दीपक त्रिपाठी, डा. निधि झा, डा. आर्यिका पॉल, डा. डीपी साह, डा. युगेश्वर साह, प्रवीण कुमार झा, डा. रोहित कुमार झा, चेतकर झा, सुनिधि गुप्ता, ज्योति कुमारी आदि सहित दो दर्जन से अधिक स्वयंसेवकों की सार्थक उपस्थिति रही।

Check Also

• बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण ,सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में मनाने को लेकर जिला शांति समिति की बैठक आयोजित • सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी शख्त कार्रवाई–डीएम

🔊 Listen to this   • बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण ,सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के वातावरण …