Breaking News

निःशुल्क विधिक सेवा शिविर आयोजित कर लोगो को किया जागरूक 

निःशुल्क विधिक सेवा शिविर आयोजित कर लोगो को किया जागरूक

 

 

दरभंगा  प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार  विनोद कुमार तिवारी के निर्देश पर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव  रंजन देव के मार्गदर्शन में बहादुरपुर पंचायत में प्रो बोनो अधिवक्ता रामकुमार झा ने संविधान सप्ताह के तहत निःशुल्क विधिक सेवा शिविर आयोजित कर लोगो को जागरूक किया।

उन्होंने लोगों को संविधान के प्रति जागरूक करते हुए नालसा द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण महिलाओं, बच्चों, वृद्धजनों, दिव्यांगों आदि के लिए विशेष योजनाएं बनाकर उन्हें निःशुल्क विधिक सेवा उपलब्ध कराती है। कार्यक्रम में पारा विधिक स्वयंसेवक सरीता कुमारी ने भी सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …