07 दिसम्बर को किया जाएगा फरोग-ए-उर्दू सेमिनार व मुशायरा का आयोजन
दरभंगा मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, उर्दू निदेशालय, बिहार, पटना के निदेश के आलोक में तथा जिलाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन के आदेश के आलोक में जिला स्तर पर उर्दू के विकास तथा द्वितीय राजभाषा उर्दू के कार्यान्वयन एवं प्रचार-प्रसार हेतु जिला स्तर पर कार्यशाला, फरोग-ए-उर्दू सेमिनार व मुशायरा का आयोजन 07 दिसम्बर, 2024 को पूर्वाह्न 10ः00 बजे प्रेक्षागृह-सह-कला प्रदर्शनी केन्द्र, लहेरियासराय में किया जाएगा।
उक्त कार्यक्रम में सभी स्तर के विद्यालयों में कार्यरत उर्दू शिक्षक तथा मदरसों के शिक्षक उक्त कार्यक्रम में भाग अवश्य लेंगे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal