वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के अंतर्गत एक एंबुलेंस भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, दरभंगा को प्रदान किया।

वित्त मंत्री से एंबुलेंस की चाबी रेड क्रॉस के केंद्रीय समिति के सदस्य डॉक्टर अशोक कुमार सिंह एवं बिहार राज्य प्रतिनिधि डॉक्टर रामबाबू खेतान ने प्राप्त करते हुए कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा हेतु अब दूर-दराज के इलाकों तक पहुंच बनाने में तथा पहले से ज्यादा प्रभावी ढंग से सेवा करने में मदद मिलेगी। कोषाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार ने चाबी लेकर खुद से चालक की भूमिका निभाकर इस समाज और दरभंगा शहर को पीड़ित मानवता की सेवा के लिए रेड क्रॉस हमेशा अग्रसर रहती है इसकी चरितार्थ किया उसके बाद मां श्यामा का आशीर्वाद लिया और सभी सदस्यों ने पूजा अर्चना की
मौके पर रेड क्रॉस, दरभंगा शाखा के चेयरमैन डॉ राज अरोड़ा, केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य डॉ अशोक सिंह, वाइस चेयरमैन डॉ बी बी शाही, सचिव मनमोहन सरावगी, सहायक सचिव आलोक कुमार मुन्ना, कोषाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार, जिले के प्रतिनिधि के रूप में राज्य प्रबंधन समिति सदस्य डॉ रामबाबू खेतान, सहायक सचिव फहद अब्दी, कार्यकारणी समिति के सदस्य कुमार आदर्श, आशीष सर्राफ, डॉक्टर गीतेंद्र ठाकुर, पैटर्न डॉक्टर लता खेतान, नीरज खेड़िया, डॉ अलका द्विवेदी उज्जवल कुमार ,डॉक्टर ओम प्रकाश समेत कई सदस्य उपस्थित थे।
डॉ बीबी शाही ने सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के क्षेत्रीय प्रबंधक श्रीमान अरूप मंडल जी को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया एवं कहा कि सेंट्रल बैंक आफ इंडिया मानवता की सेवा में यह योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।
मौके पर भारत सरकार के वित्त विभाग के विभिन्न अधिकारियों के साथ-साथ सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के केंद्रीय अधिकारी भी मौजूद थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal