Breaking News

पटना रालोमो सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा का छठे चरण की यात्रा 1 दिसंबर से    

 

रालोमो सुप्रीमो  उपेन्द्र कुशवाहा का छठे चरण की यात्रा 1 दिसंबर से

 

पटना   पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद  उपेन्द्र कुशवाहा जी छठे चरण की बिहार यात्रा का शुरुआत 1 दिसंबर से मुजफ्फरपुर में पार्टी इकाई द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर करेंगे तथा रात्रि विश्राम सीतामढ़ी में करेंगे, 2 दिसंबर को सीतामढ़ी मे पार्टी इकाई द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे शामिल होते हुए रात में पटना वापसी करेंगे। उक्त जिलों में पार्टी के पदाधिकारियों एवं नेताओ के साथ वार्ता भी करेंगे।

 

उपेन्द्र कुशवाहा  के साथ बिहार यात्रा के दौरान प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष  मदन चौधरी एवं पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश के सभी पदाधिकारी साथ रहेंगे।

इस आशय की जानकारी प्रदेश प्रवक्ता ई० हेमन्त कुमार ने दी।

 

Check Also

बीर शिरोमणि आल्हा की जयंती मनाई गई।

🔊 Listen to this बीर शिरोमणि आल्हा की जयंती मनाई गई   दरभंगा। राज मैदान …