Breaking News

वित्त मंत्री ने संविधान की मैथिली में अनूदित प्रति भेंट की

वित्त मंत्री ने संविधान की मैथिली में अनूदित प्रति भेंट की

क्रेडिट आउट रीच कार्यक्रम में शुक्रवार को दरभंगा पहुंची केंद्रीय वित्त मंत्री डॉ निर्मला सीतारमण ने हाल ही में केंद्र सरकार की ओर से लोकार्पित मैथिली व संस्कृत भाषा में अनूदित भारतीय संविधान की प्रति विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव डॉ बैद्यनाथ चौधरी बैजू, मैथिली अकादमी के पूर्व अध्यक्ष पं कमलाकांत झा, साहित्य अकादमी की पूर्व मैथिली प्रतिनिधि सह वर्तमान परामर्श समिति की वरिष्ठ सदस्य डॉ वीणा ठाकुर, अंतरराष्ट्रीय मैथिली सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ महेंद्र नारायण राम एवं स्नातकोत्तर मैथिली विभागाध्यक्ष प्रो दमन कुमार झा को प्रदान कर आह्लादित किया। इससे पहले विद्यापति सेवा संस्थान द्वारा मिथिला की परंपरा अनुरूप केंद्रीय वित्त मंत्री डॉ निर्मला सीतारमण का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

मौके पर संस्थान के महासचिव डॉ बैजू एवं मैथिली अकादमी के पूर्व अध्यक्ष पं कमलाकांत झा ने संविधान के मैथिली एवं संस्कृत संस्करण के अनूदित संस्करण का लोकार्पण कर माँ जानकी की मातृभाषा मैथिली एवं देवभाषा संस्कृत को मर्यादित करने के लिए मोदी सरकार के प्रति करोड़ों मिथिलावासियों की ओर से कृतज्ञ आभार जताया। इन दोनों ने विश्वास जताया कि वह दिन दूर नहीं जब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल जनक, जानकी , विद्यापति, मंडन, अयाची, गौतम, कनाद, याज्ञवल्क्य, अष्टावक्र, दीनाभद्री, लोरिक, सल्हेश, भारती, भामती, गार्गी, मैत्रेयी आदि विद्वानों एवं विदूषियों की मातृभाषा मैथिली, केंद्र की मोदी सरकार में शास्त्रीय भाषा का दर्जा भी सहजता पूर्वक हासिल करेगी और देश-विदेश में इसकी प्रतिष्ठा स्थापित होगी। मोदी सरकार के इस कदम को करोड़ों मिथिलावासी एवं मैथिली भाषी के सम्मान का प्रतीक बताते हुए उन्होंने मैथिली भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा देने का प्रस्ताव भेजने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री एवं राज्यसभा सांसद संजय झा के प्रति विशेष आभार जताया।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …