Breaking News

विशेष विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों को कराया गया तारामंडल का भ्रमण।   

विशेष विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों को कराया गया तारामंडल का भ्रमण।

दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय, बिहार पटना द्वारा संचालित  कामेश्वरी प्रिया पूअर होम राजकीय नेत्रहीन उच्च विद्यालय दरभंगा एवं राजकीय मूक बधीर मध्य विद्यालय दरभंगा में नामांकित छात्रों को तारामंडल-सह-ज्ञान एवं विज्ञान संग्रहालय दरभंगा का भ्रमण कराया गया।

दरभंगा जिला में संचालित नेत्रहीन विद्यालय एवं मूक-बधीर विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को “Biography of Universe” एवं cosmic Life थीम पर आधारित शो के माध्यम से ब्रह्मांड के बारे में जानकारी मिली। बच्चों ने बिग बैंग थ्योरी, ग्रहों, उपग्रहों के साथ साथ डार्क मैटर एवं डार्क एनर्जी के बारे में भी जाना। तारामंडल में भ्रमण करने के बाद बच्चों में ज्ञान और विज्ञान को ले कर एक नई रुचि जगी है।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …