Breaking News

संभल के दोषियों को गिरफ्तार करो – माले 

संभल के दोषियों को गिरफ्तार करो – माले

 

आय प्रमाण पत्र जारी करने के लिए बहादुरपुर में धरना 5–6 को – बैद्यनाथ

 

डॉ भीम राव अंबेडकर पुनर्निर्माण पर परिचर्चा 6दिसंबर को नागार्जुन रेणु सभागार में

 

भाकपा माले जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने बताया कि उत्तरप्रदेश के संभल में नागरिकों को की गई हत्या से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए गई केंद्रीय टीम भाकपा माले सासंद सुदामा प्रसाद के नेतृत्व में नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया गया जो कि निंदनीय है। तानाशाही कदम उठाए जाने वाले योगी आदित्यनाथ, मोदी सहित भाजपा को दंडित करना होगा। संविधान लोकतंत्र पर हमला को रोकने में एकजुट होकर आवाज बुलंद करना होगा। बिहार में डबल इंजन सरकार ने 2 लाख रुपए गरीबों को जीवन यापन करने में देने की घोषणा लागू करने में रिकॉर्ड रहने के बावजूद खुद गरीबी का आय प्रमाण पत्र बनाने हेतु आवेदन देने पर सरकारी लाभ मिलेगा। कई माह पहले अंचल कार्यालय पर 10000 से ऊपर आवेदन जमा करने के बावजूद अधिकारी निर्गत नहीं किया है जो कि अधिकारी राज का स्पष्ट प्रमाण है। इसके खिलाफ 5 दिसंबर से बहादुरपुर प्रखंड कार्यालय पर धरना देने की घोषणा है। श्री यादव ने बताया कि 6 दिसंबर को डॉ भीम राव अंबेडकर महापुरनिर्माण दिवस विनोद मिश्र स्मृति भवन नागार्जुन रेणु सभागार पंडासरय में परिचर्चा कर संविधान लोकतंत्र बचाओ अभियान व्यापक बनाने का संकल्प दोहराया जाएगा। इस मौके पर मजदूर विभाग,छात्र युवा भी जुटेंगे।

 

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …