Breaking News

स्टडी किट वितरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन 

स्टडी किट वितरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

 

दरभंगा,   श्रम संसाधन विभाग अंतर्गत विश्वविद्यालय नियोजन सूचना एवं मार्गदर्शन केन्द्र, दरभंगा कार्यालय द्वारा राज्य के बेरोजगार छात्र/छात्राओं को नियोजन सहायता उपलब्ध कराने के क्रम में स्टडी किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन कार्यालय परिसर में किया गया।

नियोजन सेवा का विस्तार कार्यक्रम के तहत प्रतियोगिता परीक्षा के तैयारी करने वाले न्युनतम पारिवारिक वार्षिक आय 1,80,000 रुपये से कम तथा नियोजनालय में निबंधित कुल 27 अभ्यर्थियों को संबंधित प्रतियोगिता परीक्षा के तैयारी हेतु स्टडी किट के रूप में पुस्तके निःशुल्क उपलब्ध कराई गई।

कार्यक्रम स्टडी किट का वितरण समारोह में मुख्य अतिथि डॉ० सुरेश पासवान, उप परीक्षा नियंत्रक (शोध) एलएनएमयू दरभंगा एवं श्री निशांत रंजन,नियोजन पदाधिकारी विश्वविद्यालय नियोजन सूचना एवं मार्गदर्शन केन्द्र, दरभंगा द्वारा किया गया।

उपस्थित अभ्यर्थियों को संबोधन के क्रम में उप परीक्षा नियंत्रक द्वारा स्टडी किट योजना के बारे में जानकारी दी गई। प्रतियोगिता परीक्षा संबंधित पुस्तकों के अभाव में आर्थिक रूप से कमजोर अभ्यर्थियों प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी सही ढंग से नही कर पाते। स्टडी किट पुस्तक के अभाव को दूर कर उन्हें प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में मदद करेगा तथा वे सरकारी नौकरी प्राप्त कर सकेगें।

 

Check Also

• डाक सेवक राज किशोर सहनी ने दरभंगा प्रधान डाकघर में प्रभार ग्रहण किया, कर्मियों ने किया भव्य स्वागत

🔊 Listen to this   • डाक सेवक राज किशोर सहनी ने दरभंगा प्रधान डाकघर …